Categories: Politics

जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलता, संघर्ष जारी रहेगा : धर्मबीर भड़ाना

केन्द्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि अधिनियमों
के विरोध में किसानों द्वारा घोषित भूख हड़ताल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिशा-निर्देशों पर आप कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष
धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठे।

जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलता, संघर्ष जारी रहेगा : धर्मबीर भड़ाना

इसमें महिला पदाधिकारी भी शामिल थी। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रात: 10 बजे
से लेकर सायं 5 बजे तक भूख हड़ताल की और कहा कि सरकार को किसानों की
मांगें माननी चाहिए। आप पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने बताया कि
जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलता, उनका संघर्ष जारी रहेगा।

आम आदमी पार्टी इस लड़ाई में किसानों के साथ हैं। आज सरकार की हठधर्मिता के चलते
कडक़ती ठंड में किसान सडक़ों पर बैठने को मजबूर हैं। किसानों को दो हफ्ते से अधिक समय हो गया है, कड़ाके की ठंड में भी किसान डटे हुए हैं। दिल्ली
का सिंघु बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर और अब राजस्थान से हरियाणा को जोडऩे वाला बॉर्डर बंद पड़ा हुआ है। धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि
किसान हमारे अन्नदाता हैं, प्रधानमंत्री कहते हैं वह हमारे लिए 3 कानून की सौगात लेकर आए हैं, मगर किसानों को वह सौगात चाहिए ही नहीं, उन्हें
सरकार केवल फसल का उचित मूल्य देने की कानूनी गारंटी दें।

भाजपा हमेशा से किसान विरोधी पार्टी रही है और वह अम्बानी-अडानी जैसे उद्योगपतियों को
संपन्न करना चाहती है। उन्होने कहा कि अम्बानी-अडानी से मोदी जी की क्या
सैटिंग है, अभी कानून लागू भी नहीं हुआ है, मगर उन्होंने गोदाम बनाने
शुरू कर दिए हैं। भड़ाना ने कृषि कानूनों को पूरी तरह से खारिज करते हुए
किसान विरोधी करार दिया और सरकार से मांग की, कि किसानों के समर्थन में
इस बिल को तुरंत वापिस लिया जाए।

भूख हड़ताल में आम आदमी पार्टी के नेता
नरेन्द्र सरोहा, विनोद भाटी, तेजवंत सिंह बिट्टू, गीता शर्मा, रितु कौर,
विनय यादव, वीणा वशिष्ठ, हैप्पी, के ए बंसल, संतोष यादव, राजूदीन,
हरीदत्त शर्मा, बलवंत सिंह, मनोज कुशवाहा, लोकेश अग्रवाल, शैलेन्द्र
शर्मा, देसराज, सुमन अरोड़ा, हर्ष गुलाटी, अमित झाम एवं अनीता शर्मा आदि
मौजूद थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago