पानी के लिए तरस रहे हैं यात्री, फरीदाबाद के रेलवे स्टेशन पर नहीं है पानी की सुविधा

महामारी के दौर में कई सुविधाओं को अनलॉक किया गया है। लॉकडाउन के समय पर भारतीय रेल सेवा पर भी पाबंदी लग गई थी। जैसे ही अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई भारतीय रेल भी पटरियों पर दौड़ने लग गई। फिलहाल रेलवे ने 200 ट्रेन से अधिक को आवागमन करने की इजाजत दे दी है।

आपको बता दें कि इनमे से कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों बल्लभगढ़ व फरीदाबाद स्टेशनों पर रोका जाता है। इन दोनों स्टेशनों पर काफी चहल पहल रहती है पर जो यात्री दूर से सफर कर के आ रहे होते हैं उन्हें पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पाती। यात्रियों को काफी ज्यादा परेशानी हो रही है, कयोंकि उन्हें स्टेशन पर मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही है।

पानी के लिए तरस रहे हैं यात्री, फरीदाबाद के रेलवे स्टेशन पर नहीं है पानी की सुविधा

बात की जाए रेलवे स्टेशनों की तो आलम यह है कि पानी की टोंटियां सूखी पड़ी है। न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर फिलहाल ट्रेनों की आवाजाही बंद है इसलिए यहां किसी भी प्रकार की चहल पहल देखने के लिए नहीं मिलती। पर जैसे ही यह रेलवे स्टेशन खुलेगा इसके बाद यात्रियों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर एक मात्र शौचालय है जो बहुत छोटा है इससे सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। साथ ही साथ इस स्टेशन पर पानी का भी उचित तरीके से इंतजाम नहीं किया गया है। शौचालय में भी साफ़ सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया जाता।

इसके चलते लोग शौचालय का उपयोग करने से बचते हैं। चहल पहल वाले रेलवे स्टेशन ओल्ड फरीदाबाद के हालात भी फिलहाल अच्छी स्थिति में नहीं हैं। जो वाटर कूलर स्टेशन पर लगाया गया है वह खराब है इसके चलते यात्रियों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है।

बात की जाए स्टेशन पर लगाए जाने वाले एस्केलेटर्स की तो उन्हें लगाने के बावजूद भी शुरू नहीं किया गया है। बात की जाए स्टेशन पर बनी लिफ्ट की तो फिलहाल उसे भी शुरू नहीं किया गया है। अगले माह लिफ्ट को शुरू करने की बात की जा रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago