फरीदाबाद में अपराध बेलगाम- एक तरफा प्यार में महिला को मारा चाकू

हरियाणा के फरीदाबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक सनकी आशिक ने एक महिला के घर में घुसकर उस महिला के गले पर चाकू से वार कर दिया। महिला को गंभीर अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है और उसके हालाल स्थिर बने हुए है। डॉक्टरों की माने तो समय रहते महिला का इलाज हो गया है हालांकि महिला के गले की नस नही है।

घटना बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव स्थित प्रेम नगर कालोनी की है। महिला द्वारा पुलिस को दी गयी जानकारी के अनुसार ये महिला किराए पर रहती है और एक निजी कंपनी में कार्यरत है, लॉकडाउन के दौरान उसकी नौकरी छूट गयी थी और वो ज्यादातर समय घर पर ही रहती है.

फरीदाबाद में अपराध बेलगाम- एक तरफा प्यार में महिला को मारा चाकू

उसके पास वाली महावीर कालोनी में एक भोला नाम का युवक उसे काफी सालो सें परेशाान करता आ रहा था। शुरूआत में महिला उसकी हरकतों को नज़रअंदाज़ करती रही, पर वो उस महिला को ज्यादा परेशान करने लगा और उस पर शादी करने का दवाब बनाने लगा।

भोला लगातार उस महिला के घर आने जाने लगा. महिला ने इसका विरोध किया पर भोला उसकी बात को ना मानते हुए उस पर शादी का दवाब बनाने लगा. और महिला को शादी ना करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा. बीती रात को भोला महिला कंचन के घर आया और महिला के गले में चाकू मारकर वहां से फरार हो गया. और महिला को गंभीर हालत में बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई. सरकारी अस्पताल से जानकारी मिलते ही पुलिस महिला का बयान लेने पहूंची. इस घटना को लेकर थाना प्रभारी मुकेश गिरी के अनुसार महिला के फोन कॉल के बाद पुलिस ने महिला के घर जाकर उससे संपर्क किया था.

जहां महिला ने कोई भी जानकारी पुलिस को नही दी थी. और महिला ने कहां था कि आरोपी जैसे ही उससे संपर्क करेगा वो तुरंत पुलिस को सूचित करेगी. लेकिन चाकू लगने की घटना के बाद महिला के किसी भी परिजन ने पुलिस को इस घटना की जानकारी नही दी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago