फरीदाबाद से भी जुड़ी हैं 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध की यादें, विजयदिवस पर हुई ताज़ा

1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत के वीरों की वीरगाथा से कोई भी अन्जान नही है. जिसमें पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा था. इन वीरों में से एक वीर फरीदाबाद के भी है जिन्होनें अपनी बहादुरी से पाकिस्तान के दांत खट्टे कर दिये थे. 74 वर्षीय सेवानिवृत कैप्टन पीएल नाहर इस युद्ध का हिस्सा थे।

कैप्टन पीएल नाहर और उनके साथ भारतीय सेना के अन्य वीरों ने 14 दिन में पाकिस्तान के 2000 सैनिकों को धूल चटा दी थी. यहां तक की उन्होनें अपने साथियों के साथ मिलकर पाकिस्तान के 50 सैनिकों को भी बंधक बना लिया था. इस युद्ध को याद करके नाहर खुद पर गर्व महसूस करतें है.

फरीदाबाद से भी जुड़ी हैं 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध की यादें, विजयदिवस पर हुई ताज़ा

सेवानिवृत्त कैप्टन पीएल नाहर बताते हैं कि 3 दिसबंर 1971 को वो जम्मू-कश्मीर के छंबजोडिंया में तैनात थे. उन्होंने बताया कि एक ऐसा समय आया कि जब वो दुश्मन से मात्र 200 मीटर की दूरी पर थे. कड़ाके की ठंड थी. लेकिन देश की जीत के लिए का जज़्बा इतना था कि ठंड की परवाह भारत के किसी वीर को नही थी.

1971 के युद्ध मे नाहर की उम्र सिर्फ 26 वर्ष की थी. उनके पास सोने तक का वक्त नही होता था, क्यों कि दुश्मन की हरकतों पर नज़र बनाए रखने की जिम्मेदारी उनके कंधो पर थी. उन्होंने बताया कि युद्द के वो 14 दिन 14 वर्षो के बराबर थे.

सेवानिवृत्त कैप्टन पीएल नाहर पेड़ो से छुपकर दुश्मन पर नज़र रखतें थे. दुश्मन के कितने बंकर, नफरी बने हुए है आदि का रिकॉर्ड तैयार करते थे. उन्होंने बताया कि उनकी दी गई सूचना के आधार पर 14 दिनों में पाकिस्तान के 2000 सैनिको को भारतीय सेना ने मार गिराया था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago