इतने दिनों तक बुजुर्ग पिता को भूख से तड़पाता रहा यह बेटा, फरीदाबाद पुलिस के हत्थे चढ़कर हो गई ऐसी हालत

ओपी सिंह पुलिस कमिश्नर ने कहा कि बुजुर्ग अपने परिवार और इस समाज का अहम हिस्सा हैं और उनको सम्मान अवश्य मिलना चाहिए। इसके लिए आवश्यक कारवाई अमल में लाई जाएगी। बुजर्गों का हक उन्हें दिलाया जाएगा।

पुलिस कमिश्नर ऑफिस में प्रतिदिन 30 से 40 लोग अपनी समस्याओं को लेकर सीपी के समक्ष पेश होते हैं। मंगलवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति ओपी सिंह के सामने पेश हुए।

इतने दिनों तक बुजुर्ग पिता को भूख से तड़पाता रहा यह बेटा, फरीदाबाद पुलिस के हत्थे चढ़कर हो गई ऐसी हालत

उन्होंने नम आंखों से कहा कि मैने अपना पूरा जिंदगी की मेहनत अपने बेटों के भविष्य बनाने में लगा दी। इसके बाद उनके बेटे व पत्नी अब न खाना खाने को देते हैं औऱ घर में रहने पर भी लड़ाई करते हैं।

सीपी ने पीड़ित बुज़ुर्ग को पहले अपने कार्यलय में भोजन कराया और फिर उन्हें बाद में काफी समझाया। उसके बाद सम्बंधित थाने के एसएचओ को मामले में पीड़ित के परिवार को समझाने के निर्देश दिए।

पुलिस के अनुसार मुजेसर के रहने वाले 66 वर्षीय लक्ष्मी नारायण अपनी पत्नी और बेटों से परेशान हैं। बुजुर्ग ने बताया कि वह यूपी के देवरिया जिले के रहने वाले हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी है।
उन्होंने बताया कि वह महज 15 वर्ष की आयु में फरीदाबाद आ गए थे।

फरीदाबाद में उन्होंने नामी कंपिनयों में भी काम किया है। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर दो प्लॉट ख़रीदे जो उनके बेटो के नाम पर है। उनके दोनों बेटे रोज़ाना घर में लड़ाई करते रहते हैं।

उनके बेटे खाना खाने के लिए भी नही देते हैं। बुज़ुर्ग अपने बेटों से काफी परेशान हैं इसके चलते ही वह कमिश्नर कार्यलय आए। इसके बाद ओपी सिंह के सामने अपनी परेशानी बताई।

पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने बुज़ुर्ग की परेशानी सुनकर पहले उन्हें खाना खिलाया। ओपी सिंह ने संबंधित थाना प्रभारी को आदेश दिए कि जल्द से जल्द इस समस्या का निवारण किया जाए।

Written by -Sonali chauhan.

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago