Categories: Crime

घरेलू सहायिका रख रहें है तो हो जाए सावधान , मालिक को लगाई इतने लाख की चपत

घरेलू कार्यों में हाथ बंटाने के लिए रखी सहायिका ने सेक्टर-28 निवासी कारोबारी के घर साथियों संग तांडव कर दिया। कारोबारी की मां व पत्नी को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों का माल समेटकर फरार हो गए। आरोपितों ने भागते वक्त कारोबारी की पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया।

घरेलू सहायिका रख रहें है तो हो जाए सावधान , मालिक को लगाई इतने लाख की चपत

सहायिका की पुलिस वैरिफिकेशन नहीं कराई गई थी। पीड़ित कारोबारी अरुण कुमार ने पुलिस को बताया कि घर पर मां और पत्नी साथ रहती हैं। बच्चे काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। पत्नी के पैर में फ्रेक्चर होने के कारण उन्होंने घरेलू कार्य के लिए 10 दिन पहले एक आनलाइन साइट से रेखा उर्फ पिंकी नाम की महिला काे सहायिका के तौर रखा था। वह रोजाना घर आकर उनके घरेलू कार्य करके चली जाती थी। बुधवार को अरुण कुमार सुबह जल्दी आफिस निकल गए। सुबह करीब साढ़े 9 बजे एक व्यक्ति अरुण के घर रुपये लेने पहुंचा।

उसने अरुण को फोन किया तो उन्होंने दरवाजा खटखटाकर मां बात कराने को कहा। दरवाजा घरेलू सहायिका ने खोला। रेखा ने अरुण से कहा कि माताजी अभी सो रही हैं और फोन काट दिया। इसके कुछ देर बाद अरुण के पास पड़ोसी का फोन आया कि उनकी घरेलू सहायिका कुछ लोगों के साथ घर से बैग लेकर जल्दबाजी में भागी है। अरुण को संदेह हुआ, वे तुरंत घर पहुंचे। मां और पत्नी बेसुध पड़ी मिलीं। उन्होंने दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर उन्होंने बताया कि रेखा ने खाने में कोई नशीली चीज मिला दी थी, जिससे उन्हें नशा हो गया। रेखा ने अपने एक साथी को घर में बुला लिया। उसने अरुण की पत्नी के गले पर चाकू लगाकर चुप रहने को कहा।

फिर दोनों ने मिलकर घर में रखे चार-पांच लाख रुपये, सोने के दो कड़े, अंगूठी, चेन, नाक की बाली, तीन मोबाइल सहित अन्य सामान लूट लिया। जाते हुए उन्होंने अरुण की पत्नी के हाथ पर चाकू मारकर घायल कर दिया। पड़ोसियों ने बताया कि उनके दो साथी घर के बाहर खड़े होकर पहरा दे रहे थे। लूट के बाद सभी थोड़ी दूर पर खड़ी अपनी कार में बैठकर फरार हाे गए।

शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घरेलू सहायिका की पुलिस वैरिफिकेशन नहीं हुई थी। उस तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। जिस आनलाइन साइट की मदद से उसे नियुक्त किया गया, उसका भी डाटा खंगाला जा रहा है। – मौजीराम, एसीपी सराय

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago