Categories: Crime

पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह के कंधों पर लदा निकिता आरोपियों के वकील की सुरक्षा का जिम्मा

निकिता तोमर हत्याकांड इसे भला कौन भूल सकता है। फरीदाबाद के अग्रवाल कॉलेज में अपने फाइनल ईयर की परीक्षा देकर बाहर निकली छात्रा निकिता तोमर पर गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी तौसीफ खान और रेहान के वकील अनीस खान ने अब अपने लिए सुरक्षा की मांग करते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

जिस पर सिंगल बेंच ने फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह को वकील अनीश खान की शिकायत पर उचित फैसला लेते हुए उनकी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश पारित किया है। वही बता दे, कि निकिता तोमर के मामले में अगली सुनवाई 13 जनवरी को की जानी है।

पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह के कंधों पर लदा निकिता आरोपियों के वकील की सुरक्षा का जिम्मा

निकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी तौसीफ और रेहान की ओर से एडवोकेट अनीस खान द्वारा पैरवी की जा रही हैं। दरअसल, निकिता हत्याकांड जितनी तेजी से तूल पकड़ रहा था उतना ही निकिता को न्याय दिलाने के लिए जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए गए थे।

ऐसे में मुख्य आरोपियों के वकील को लेकर सोशल मीडिया पर पिछले दिनों कुछ शरारती तत्वों द्वारा आपत्ति जनक टिप्पणी करते हुए हैं वकील अनीश खान को जान से मारने की धमकियां भी दी गई थी। जिस पर वकील ने पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह से मुलाकात कर सोशल साइट पर जान से मारने वालों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी।

उधर वकील अनीश खान का यह आरोप है कि भले ही उनकी तरफ से शिकायत दर्ज कर ली गई है लेकिन पुलिस इस मामले में सुखा रवैया अपना रहा है। जिसके बाद वकील ने पंजाब एवं हाई कोर्ट में अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए अपील दायर की थी।

उधर, जस्टिस अरुण कुमार त्यागी की कोर्ट ने वीडियो कांफेंसिंग के जरिए मामले की सुनवाई करते हुए पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह को अनीस खान की शिकायत पर उचित कार्रवाई करने और उनके व परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।

गौरतलब, 26 अक्टूबर को बीए फाइनल ईयर की अंतिम परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा निकिता तोमर को तौसीफ खान और उसके दोस्त रेहान द्वारा अपहरण करने का प्रयास किया गया जिसमें विफल होने पर तौसीफ खान ने निकिता पर गोली चला दी और यह सारा दृश्य सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया था।

यही नहीं निकिता के परिजनों ने तोसिफ खान पर लव जिहाद का भी आरोप लगाया था, जिसके बाद से ही लव जेहाद को लेकर हरियाणा से लेकर अन्य राज्य भी सख्त रुख अपनाए हुए हैं।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago