बिजली निगम ने बढ़ाई उद्योगपतियों की परेशानियां, बिजली कनेक्शन पाने के लिए लंबा हुआ इंतजार

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से 500 केवी से ज्यादा का लोड कनेक्शन दिए जाने के लिए नए निर्देश जारी किए गए है। इससे उद्यमियों की परेशानियों में इजाफा हो सकता है। उपभोक्ताओं को अब कनेक्शन पाने के लिए दो बार आवेदन कराना होगा।

कनेक्शन पाने के लिए आरएपीडीआरपी के साथ मुख्य अभियंता कमर्शियल को भी आवेदन करना अनिवार्य होगा। बिजली निगम के अधिकारी ने इस पूरे मामले में बात करते हुए बताया कि जहां पहले 500 केवी लोड पाने के लिए आरएपीडीआरपी हिसार से आवेदन करवाया जाता था।

बिजली निगम ने बढ़ाई उद्योगपतियों की परेशानियां, बिजली कनेक्शन पाने के लिए लंबा हुआ इंतजार

वहीं अब बिजली का लोड पाने के लिए मुख्य अभियंता से भी आवेदन करवाना अनिवार्य होगा। इससे क्षेत्र के उद्योगपतियों की मुश्किलों में इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है। दो बार आवेदन करवाने में ज्यादा समय लगेगा और इससे लगातार चल रहे काम में भी विघ्न पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

आवेदन करवाने के बाद एक निर्धारित समय के अंदर उपभोक्ताओं को कनेक्शन मिल जाएगा। शहर के उद्योगपतियों की समस्या यह है कि उन्हें अब समय के अंदर बिजली का कनेक्शन नहीं मिल पाएगा। आवेदन करवाने में देरी हुई तो काम ठप पड़ सकता है।

महामारी के दौर में वैसे ही कारोबारियों के काम में नुक्सान की बढ़त हो गई थी। अब दो बार आवेदन में लगने वाले समय को लेकर उद्योगपति काफी खिजे हुए नजर आ रहे हैं। इस सन्दर्भ में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से सभी अधिकारियों को निर्देश दे दिए जा चुके हैं।

इसके अतिरिक्त मुख्य अभियंता कमर्शियल हिसार को भी आवेदन करना जरूरी कर दिया गया है। इसके तहत उपभोक्ता को निर्धारित समय अवधि के अंदर कनेक्शन प्रदान करना होगा।

बिजली निगम की ओर से 500 केवी से ज्यादा लोड के नए कनेक्शन, लोड बढ़वाना या कम करवाने संबंधी नियमों में बदलाव किया गया है। इसके अंतर्गत उद्यमी को अब कनेक्शन के लिए कमर्शियल विभाग के अधीक्षण अभियंता के पास भी आवेदन करना पड़ेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago