Categories: Politics

नगर निगम चुनाव से पहले हरियाणा सरकार का दाव, मेयर को दी नई शक्तियां

नगर निगम तारीख का ऐलान हुआ नहीं कि हरियाणा में इसकी तैयारियां जोरों शोरों से होने लगी है। तारीख का ऐलान होते ही सभी दलों ने अपनी कमर कसने के साथ ही मैदान में उतरने का मन बना लिया। वही हरियाणा सरकार द्वारा नया दाव पेंच खेला है। इसका अर्थ यह है कि अब हरियाणा सरकार द्वारा एक नया परिवर्तन करते हुए सबको आश्चर्य चकित कर दिया है।

उस नए परिवर्तन की बात करें तो अब हरियाणा सरकार द्वारा नगर निगम में नियुक्त मेयर्स की शक्तियों को बढ़ाने का ऐलान कर दिया। इस नए परिवर्तन के अंतर्गत अब मेयर के सुझाव के उपरांत ही निगम आयुक्त की एसीआर का लेखा जोखा लिखा जाएगा।

नगर निगम चुनाव से पहले हरियाणा सरकार का दाव, मेयर को दी नई शक्तियां

नगर निगम के आयुक्तों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट अब मेयर्स की सलाह से लिखे जाने के आदेश जारी किए गए हैं। जानकारी के लिए बता दें की इससे पहले नगर निगम आयुक्तों के पदों पर एचसीएस अधिकारी लगते थे लेकिन अब अधिकतर अधिकारी आईएएस हैं।

गौरतलब है कि नगर निगम के चुनाव पंचकूला, सोनीपत और अंबाला में 27 दिसंबर को होने हैं। तीनों जिलों में निगम चुनाव काफी समय से लंबित थे। मतदान से ठीक पहले सरकार ने मेयरों को पावरफुल बनाया है। इससे कहीं ना कहीं इन चुनावों पर असर देखने को मिल सकता है। अब देखना यह है कि हरियाणा सरकार द्वारा रचा गया यह नया रूप क्या परिवर्तन लाता है।

deepika gaur

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago