Categories: FaridabadGovernment

फ़रीदाबाद सहित 7 जिलों के उपायुक्तों व पुलिस आयुक्तों ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग

मुख्य सचिव हरियाणा केशनी आनंद अरोड़ा ने चण्डीगढ़ से लॉकडाउन हुए 7 जिलों के उपायुक्तों व पुलिस आयुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए जिलों में लॉकडाउन किया गया है जिसके लिए हर जरूरी एहतियात बरती जाए। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सभी उपायुक्त को अपने जिले में लॉक डाउन पूरी तरह से लागू करना सुनिश्चित करें। सभी उपायुक्त जिले में एक शिकायत समीक्षा व्हाट्सअप ग्रुप बना ले जिसमें अधिकारियों के साथ साथ आरडब्ल्यूए को भी शामिल करें जिससे कि उस ग्रुप पर जो भी शिकायत आती हैं तो उसे सम्बंधित अधिकारी उस शिकायत का तुरंत समाधान करें। उन्होंने कहा कि लेबर चौक पर लेबर ज्यादा संख्या में खड़ी नही होनी चाहिए। उन्होंने सभी उपायुक्तों को जिले में कण्ट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए।

पुलिस आयुक्तों ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग

पुलिस आयुक्त केके राव ने मुख्य सचिव को बताया कि जिले में पूर्णतया शांति का माहौल है। पुलिस ने जिले के बोर्डरों पर नाके लगा रखे हैं, जरूरतमंद व्यक्तियों को ही बाहर निकलने कि अनुमति दी जा रही है।

उपायुक्त यशपाल ने मुख्य सचिव को आश्वासन दिया कि जिले में सब सामान्य चल रहा है। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान जिले में मॉल, ढाबे, फैक्ट्री, होटल, कैफ़े आदि को बंद करा दिया गया है तथा लोगो के जरूरत कि दुकानों को जिसमे दवाइयाँ, दूध, किरयाना स्टोर, सब्जी मण्डी को खोला गया है जिससे लोगो को दिनचर्या की चीज़ें लेने में किसी भी प्रकार कि समस्या न हो। उपायुक्त ने आम जनता से आवाहन किया कि वह लॉकडाउन में सरकार व प्रशासन का सहयोग करें जिससे हम सभी इस खतरनाक वायरस से अपना व अपने परिवार को सुरक्षित रख सकें। उन्होंने कहा कि अगर हम सब अपना काम स्वयं करे तो इससे कोई बाहर से व्यक्ति आपको इस वायरस से संक्रमित नहीं कर सकता। इस बैठक में पुलिस व प्रशासन के वरिष्ट अधिकारीगण मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago