बल्लभगढ़ में फटी पाइपलाइन, करीब 2000 घरों में 4 घंटे तक बंद रही गैस की सप्लाई

बल्‍लभगढ़ नगर निगम की तरफ से सेक्टर-2 व 64 के डिवाइडिंग रोड के पास सीवर लाइन की खुदाई के दौरान रविवार को पीएनजी पाइपलाइन फट गया. जिसके कारण लोगो को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी. करीब 2000 घरों मे गैस की सप्लाई 4 घंटे तक बंद रही.

हालांकि पाइप फटने से जैसे ही गैस का रिसाव शुरू हुआ, तुरंत सूचना फायर बिग्रेड और पुलिस को दी गई. और साथ ही साथ पीएनजी कंपनी के अधिकारियों को सूचित कराया गया. सूचना मिलने के बाद वॉल्व को लॉक किया गया. जिससे गैस रिसाव बंद हो सके.

बल्लभगढ़ में फटी पाइपलाइन, करीब 2000 घरों में 4 घंटे तक बंद रही गैस की सप्लाई

ये घटना रविवार दोपहर करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है. करीब 15 मिनट तक गैस का रिसाव होता रहा। टीम ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद गैस के फटे हुए पाइप को बदलकर नया पाइप लगाया।

पीएनजी कंपनी के प्रॉजेक्ट मैनेजर अमित मलिक ने कहा कि नियम के अनुसार किसी भी प्रकार की खुदाई करते समय हूडा, नगर निगम, दूर संचार विभाग और गैस कंपनी को सूचना देनी चाहिए। मगर लोग सूचना ही नहीं देते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago