फरीदाबाद की महिला अधिकारी के साथ दिलजीत ने फोटो खिचवाने से कर दिया इंकार, गुस्से में कह डाली यह बात

बॉलीवुड सितारों को इन दिनों स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में आना सुहाने लगा है। कुछ दिन पहले अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने यहां कदम धरे थे उसके बाद सिंगर नेहा कक्कड़ और गुरु रंधावा भी यहां एक गाना शूट करने आए थे। अब इन सितारों की फेहरिस्त में एक और नाम जुड़ चुका है।

पंजाबी सिंगर और बॉलीवुड स्टार दिलजीत दोसांझ भी स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में आकर अपना शूट कर चुके हैं। आपको बता दें कि पिछले 3 4 दिन से दिलजीत शहर के राजा नाहर सिंह पैलेस में अपनी फ़िल्म की शूटिंग के लिए आए थे। यह फ़िल्म एक नेटफ्लिक्स ऑरिजनल बताई जा रही है।

फरीदाबाद की महिला अधिकारी के साथ दिलजीत ने फोटो खिचवाने से कर दिया इंकार, गुस्से में कह डाली यह बात

फ़िल्म का नाम द लास्ट सांग बताया जा रहा है जिसकी अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहि हुई है। आपको बता दें कि दिलजीत के फैंस की फरीदाबाद में कोई कमी नहीं है। जैसे ही लोगों को ज्ञात हुआ कि दोसांझ अपनी फिल्म शूटिंग के लिए क्षेत्र में आए हुए हैं वो उनसे मिलने पहुंचे।

फ़ोटो खिंचवाने की लालसा में फैंस ने जब दिलजीत से उनकी रजामंदी लेनी चाही तब उन्होंने सभी को मना कर दिया इससे उनके फैंस को काफी बुरा लगा। इस दौरान दिलजीत से मिलने बल्लबगढ़ की वरिष्ठ महिला अधिकारी भी पहुंची थी।

उनके साथ उनकी बहन भी तस्वीर क्लिक करवाने पहुंची थी। दोनों महिला अधिकारी और उनकी बहन को दिलजीत ने फ़ोटो क्लिक करवाने से मना कर दिया। माहमारी के चलते दिलजीत ने इस चीज का खास खयाल रखा कि कोई भी उनसे संपर्क में न आए जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ जाए।

आपको बता दें कि इन दिनों दिलजीत दोसांझ कंगना रनौत के साथ चल रही मतभेद के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ दिन पहले कंगना ने किसान मुद्दे को लेकर भी ट्वीट किया था जिसके बाद दिलजीत ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल लिया।

कंगना ओर दिलजीत दोनों ट्विटर पर एक दूसरे से भिड़े जा रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर चल रही दिलजीत कंगना की लड़ाई का लोग चटकारे लेकर मजा ले रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago