बुलेट ट्रेन की छुकछुक से मिलेगी स्मार्ट सिटी के विकास कार्य को रफ़्तार, इस जगह बनेगा बुलेट ट्रेन का स्टेशन

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में जल्द ही विकास की रफ़्तार हो गति मिल सकती है। बताया जा रहा है कि भारत सरकार के द्वारा शुरू की जाने वाली बुलेट ट्रेन रेलवे सेवा से दिल्ली एनसीआर के कुछ क्षेत्रों को बड़े पैमाने पर फायदा मिलने वाला है।

ग्रेटर नॉएडा, नॉएडा और गाज़ियाबाद के साथ साथ इस सूची में फरीदाबाद का नाम भी जुड़ चुका है। आपको बता दें कि हाल फिलहाल एक अध्यन्न के चलते एक ट्वीट सामने आया है। इस ट्वीट में एक सर्वे सामने आया है इस सर्वे में दिल्ली से वाराणसी के रूट पर बुलेट ट्रैन बनाने के लिए मार्ग को व्यवस्थित किया जा रहा है।

बुलेट ट्रेन की छुकछुक से मिलेगी स्मार्ट सिटी के विकास कार्य को रफ़्तार, इस जगह बनेगा बुलेट ट्रेन का स्टेशन

ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि जिस मार्ग पर बुलेट ट्रेन का स्टेशन बनने वाला है उससे जुड़े क्षेत्र भी पूरी तरह विकसित हो जाएंगे। आपको बता दें कि स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में भी बुलेट ट्रैन के दौड़ने के बाद विकास होने की काफी संभावना जताई जा रही है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि बुलेट ट्रेन के लिए जिस स्टेशन को तैयार किया जाएगा वह नॉएडा सेक्टर 148 से लेकर यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो पॉइंट के बीचों बीच होगा। ऐसे में आस पास जुड़ने वाले क्षेत्रों में बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं।

दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से नॉएडा, ग्रेटर नॉएडा, ग़ज़िआबाद और फरीदाबाद कुछ ऐसे बड़े शहर हैं जिनमे बुलेट ट्रेन के शुरू होने से बड़ा बदलाव देखा जा सकेगा।

आखिर कब होगा विकास ?

फरीदाबाद में विकास से जुड़े मुद्दों की बात की जाए तो हालात सामन्य नहीं है। सड़कें जर्जर अवस्था में हैं, पुल खराब हो चुके हैं, पर्यावरण दूषित हो चुका है और पूरा क्षेत्र गंदगी से सराबोर है। ऐसे में अगर सर्वे सही निकला तो क्षेत्र में बदलाव के आने का अनुमान लगाया जा सकता है।

बुलेट ट्रेन का स्टेशन निर्माण फरीदाबाद में नहीं होगा पर स्टेशन के निकट होने के चलते यहां पर विकास किया जाना कार्य प्रणाली के लिए अनिवार्य हो जाएगा। नगर निगम जिस तरीके से क्षेत्र की साफ़ सफाई और बेहतरी के लिए काम कर रहा है ऐसे में तो अब बस उम्मीद ही लगाईं जा सकती है स्मार्ट सिटी को कुछ वर्षों की समय सीमा के अंदर विकास कार्य देखने को मिल जाए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago