शौचालयों की दीवारों पर चमक रहे हैं जाले, सड़क किनारे हलके होने को मजबूर हुए फरीदाबाद वासी

” स्वच्छ भारत ” महात्मा गांधी का सपना था, जो अब जुमला मात्र प्रतीत हो रहा है। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में साफ़ सफाई के नाम पर किसी भी प्रकार की सक्रियता देखने को नहीं मिली। हर जगह कूड़े का अम्बार देखने के लिए मिल जाता है। नगर निगम की लापरवाही किसी से भी नहीं छिपी है। हर कोई निगम प्रणाली द्वारा बरती जाने वाली लापरवाही का साक्षी है।

फरीदाबाद में साफ़ सफाई की ओर कोई देख रेख नहीं की जा रही है। सड़कों के आस पास तो गंदगी का ढेर लगा ही हुआ है पर क्षेत्र में मौजूद कई शौचालय भी इस समय जर्जर अवस्था में हैं। क्षेत्र में मौजूद सार्वजनिक रूप से लोगों के इस्तेमाल के लिए बनाए जाने वाले शौचालय खराब अवस्था में हैं।

शौचालयों की दीवारों पर चमक रहे हैं जाले, सड़क किनारे हलके होने को मजबूर हुए फरीदाबाद वासी

सरकार ने हमेशा की तरह वादे तो किए लेकिन यह वादा बी और वादों के तरह खोकले निकले। अब तो यह अभियान भी सरकार का एक जुमला ही प्रतीत होता है। स्वछ भारत अभियान की मुहिम प्रधान मंत्री ने 5 वर्ष पहले ही शुरू कर दी थी पर आज भी हमारे शहर में की स्तिथि में कोई सुधार नही आया।

गाँधी जयंति के अवसर पे स्वछता के नारे तो सब देते हैं लेकिन जब विकास की बात करो तो सरकारी कर्मचारी इसपे चुप ही नज़र आते है। अभियान में कई उद्देश्य शामिल किए गए थे। जिसमें से सबसे अहम उद्देश्य हर किसीको शौचालय का सुविधा उपलब्ध करा के खुले में शौच को पूरी तरह ख़तम करना।

सरकार ने 5वर्ष पहले यह मुहिम की शुरुआत की थी लेकिन आज भी स्तिथि में कोई सुधार नही दिखता। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हमे सेक्टर 9 के मार्केट के एक सौचालय में दिखा। सौचालय 3वर्ष पूर्व ही बना दिया गया था लेकिन उनमें कोई भी सेवाओ का प्रावधान नही हैं।

ना पानी की सुविधा तो ना ही सिवेज सिस्टम का कोई प्रावधान है। क्या हमारी सरकार का स्वच्छ भारत अभियान यह ही हैं? या ऐसा कहे यह भी एक महज जुमला ही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago