Categories: International

जानिए किस डर की वजह से जापान की राजकुमारी नहीं कर रहीं अपनी शादी

अक्सर देखा जाता है कि प्यार में लोग कुछ भी कर जाते है। प्यार के चक्कर में लोग सबकुछ भूल जाते है। ऐसी ही कश्मकश में हैं जापान की राजकुमारी। जापानी राजकुमारी देश के ही एक आम नागरिक केई कोमुरो से प्‍यार करती हैं जो समुद्र तटों पर पर्यटन को बढ़ावा देने का काम करते हैं।

जापान के सम्राट रहे अकीहितो की पोती और वर्तमान सम्राट नरुहितो की भतीजी प्रिंसेज माको केई कोमुरो से प्रेम विवाह करना चाहती हैं लेकिन एक बड़े डर की वजह से उन्‍हें दूसरी बार अपनी शादी की योजना को टालना पड़ा है। जी हां उन्हें डर है कि ‘राजाशाही’ छिन सकती है। फिलहाल इस जद्दोजहद में शादी की योजना को टाल दिया गया है।

चलिए आपको विस्तार से इसके बारे में जानकारी दे देते है। आपको बता दे कि राजकुमारी के शादी को टालने के पीछे की वजह उनके राजघराने से जुड़ी हुई है। दरअसल, अगर राजकुमारी माको अपने प्रेमी केई कोमुरो से शादी कर लेती हैं तो उन्हें राजकुमारी की पदवी को लौटाना पड़ेगा।

राजघराने के नियमों के मुताबिक, राजघराने का कोई व्यक्ति अगर बाहरी व्यक्ति से शादी करता है तो उसे बाकी की जिंदगी एक आम जापानी की तरह बितानी पड़ती है। वहीं, केई कोमुरो एक आम नागरिक हैं और अगर राजुकमारी माको उनसे शादी करती हैं तो उनकी जिंदगी आम नागरिक की तरह हो जाएगी।

इस विवादास्पद परंपरा के तहत, एक आम आदमी से शादी करने के कारण, माको शाही परिवार की सभी महिला सदस्यों की तरह अपनी शाही स्थिति खो देगी। यह कानून शाही पुरुषों पर लागू नहीं होता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago