Categories: India

बाहरवाली के चक्कर में घर से दूर गए लखन को, 40 साल बाद आई घरवाली की याद, जानिए फिर क्या हुआ

आपने घर वाली और बाहरवाली के चर्चे तो खूब सुने होंगे। जहां पति बाहरवाली के चक्कर में घर वाली को छोड़ कर चला जाता है। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक पति ने सुंदरता की वजह से अपनी पत्नी को छोड़ दूसरी महिला के साथ शादी कर ली लेकिन उसके बाद जो हुआ उसे सुनने के बाद आप भी भावुक हो जाएंगे।

दरअसल पति को 40 साल बाद अपनी घरवाली की याद आयी। इस खबर की हर जगह चर्चा हो रही है क्योंकि ये खबर बहुत ही अलग और हटकर है।

आपको बता दे कि दरभंगा में एक महिला के साथ अत्याचार होते रह गए लेकिन उसने अपनी जुबान तक नहीं खोली। दरअसल सुमित्रा की शादी अलीनगर के जयंतीपुर दाथ निवासी लखन तांती से हुई थी। उन्होंने 3 साल बाद एक बेटे को जन्म दिया। उसके बाद उन दोनों के बीच दूरी आ गयी।

लखन ने चुपचाप दूसरी शादी कर ली। शादी करने के बाद लखन ने अपनी पत्नी के साथ अत्याचार करना शुरू कर दिया। इसके बावजूद सुमित्रा ने एक आवाज नहीं निकाली और सहती रही। पुत्र को लेकर मायके में घर बनाकर किसी तरह मजदूरी कर समय व्यतीत करने लगी। फिर क्या था 39 साल बाद पति को अपनी पहली पत्नी की याद आने लगी।

लखन को अपने किए पर पछतावा होने लगा। इसके बाद जब लखन और सुमित्रा मिले तो सभी के आंखों में आंसू आ गए। दरअसल समाज के लोगों ने लखन की पत्नी सुमित्रा को उनसे मिलाने की कोशिश शुरू की। कोशिश की समाजसेवी संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने। जब दोनों पति पत्नी को मिलने को कहा गया तो दोनों खूब रोने लगे, फिर ये दृश्य देख सभी के आंखों से आंसू बहने लगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago