किसानों के साथ उनकी फसलें भी चढ़ रहीं आंदोलन की भेंट, सीजन की सब्जियां बेचना भी हो रहा मुश्किल

पंजाब और हरियाणा के हजारों किसान दिसंबर के महीने की सर्द रातें दिल्ली की सड़कों पर गुजारने को मजबूर हैं। किसानों का मानना है कि सरकार द्वारा पारित कृषि अध्यादेश किसानों के हित में नहीं बल्कि अंबानी और अडानी जैसे पूंजीपतियों की जेबें भरने वाले हैं। इसी के चलते किसान अपनी एकता, दृढ़ विश्वास, संकल्प और जज्बे के बलबूते सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

किसानों के साथ उनकी फसलें भी चढ़ रहीं आंदोलन की भेंट, सीजन की सब्जियां बेचना भी हो रहा मुश्किल

एक तरफ किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं और दूसरी तरफ खेतों में फसल बुआई का समय हो चला है। बता दें कि गाजर की फसल की बुआई करने वाले किसानों को अब अपनी फसल को लेकर भय सताने लगा है। इन दिनों फरीदाबाद के अलावा दिल्ली के व्यापारी फसल की खरीदारी करने के लिए किसानों से संपर्क करते थे पर इस बार ऐसा नहीं है।

पहले महामारी के दौर में आर्थिक मंदी की मार झेलनी पड़ी और अब आंदोलन के चलते इस बार व्यापारी भी सुस्त दिखाई दे रहे हैं। सर्दियों में गाजर की फसल खूब बिकती है पर अब गाजर की फसल की बुआई करने वाले किसानों का कहना है की देहात में इन दिनों दिल्ली में फरीदाबाद के व्यापारी आ जाते थे जो इस बार नहीं आए हैं।

अन्य दिनों में किसानों को फसल के अच्छे दाम मिलते थे पर इस बार किसानों को मुनाफे और कमाई की कोई उम्मीद नहीं है। बदरोला के किसान रामवीर का कहना है कि इस बार महामारी के कारण आर्थिक मंदी झेलनी पड़ी और अब आंदोलन के कारण गाजर की फसल के भी दाम ना मिलने से काफी क्षति पहुंची है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago