Categories: Faridabad

टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूरी, पहले चरण में इन वर्करों को लगेगा टीका

उपायुक्त यशपाल ने कहा कि कोरोना आपदा से निपटने के लिए अगले वर्ष से टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके तहत चरणबद्ध ढंग से सभी नागरिकों का टीकाकरण होगा और इस टीकाकरण के लिए नागरिकों की जो सूची ली जाएगी वह परिवार पहचान पत्र से ली जाएगी।

टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूरी, पहले चरण में इन वर्करों को लगेगा टीका

ऐसे में जिला के सभी नागरिक अपना परिवार पहचान पत्र अवश्य बनवाएं और उसमें अपनी बीमारी से संबंधित कॉलम भी अवश्य भरें। उपायुक्त यशपाल टीकाकरण की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को लघु सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मीटिंग को संबोधित कर रहे थे।

उपायुक्त ने कहा कि टीकाकरण को लेकर सभी तैयारयां पूरी हो चुकी हैं। इसके तहत प्रथम चरण में सभी स्वास्थ्य कर्मियों, दूसरे चरण में पुलिसकर्मियों व अन्य फ्रंटलाईन वर्करों, तीसरे चरण में 50 वर्ष से धिक आयु के नागरिकों और उसके बाद चौथे चरण में 50 वर्ष से कम आयु के उन नागरिकों को टीका लगेगा जिन्हें कोई बीमारी है। इसके बाद अन्य नागरिकों का टीकाकरण होगा।

उपायुक्त ने कहा कि इस टीकाकरण अभियान को चुनाव मोड में आयोजित किया जाएगा। इसमें पांच सदस्यों की टीम होगी। इसमें दो कर्मचारी पुलिस, होमगार्ड अथवा एनसीसी से होंगे व तीन कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग से होंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत जो सूची ली जाएगी वह परिवार पहचान पत्र से ली जाएगी। मीटिंग में सीएमओ डॉ. रणदीप सिंह पुनिया, डीआईओ डॉ. रमेश चंद्र, एसएमओ डब्ल्यूएचओ डॉ. संजीव तंवर, अर्बन नोडल आफिसर डॉ. परीक्षित, आईएमए प्रधान डॉ. पुनिया हसीजा सहित सभी प्राईवेट अस्पतालों के संचालक भी मौजूद थे।

कैसे बनवाएं अथवा अपडेट करवाएं अपना परिवार पहचान पत्र?

उपायुक्त यशपाल ने बताया कि कोई भी नागरिक अपने नजदीकी सीएससी, सरल केंद्र अथवा स्कूल कैंप सेंटर पर जा कर अपना परिवार पहचान पत्र बनवा सकते हैं। इसके अलावा www.meraparivar.haryana.gov.in पर जाकर खुद भी अपडेट कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह अपने परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बैंक खाते की डिटेल व कोई आयु प्रमाण पत्र भी साथ लेकर जाएं।

उन्होंने कहा कि इस दौरान आपरेटर आपके व आपके परिवार के सदस्यों के डाक्यूमेंट्स के माध्यम से आपके परिवार पहचान पत्र डेटाबेस को अपडेट करेंगे। आपरेटर आपके आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालेगा जिस पर आपके परिवार के मुखिया अथवा परिवार के किसी सदस्य के हस्ताक्षर करवाने के बाद आपरेटर उस आवेदन पत्र को पीपीपी पोर्टल पर अपलोड करेगा। इसके बाद सिस्टम द्वारा आपका परिवार पहचान पत्र बनने के बाद आपको दे दिया जाएगा तथा एसएमएस के द्वारा आपके रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर भी भेज दिया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago