Categories: Faridabad

फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के अंतर्गत शहर को बेहतर सुविधाएं देना हमारा लक्ष्य : वीएस कुंडू

फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) के सीईओ वी.एस. कुंडू ने कहा कि फरीदाबाद के विकास के लिए हमें सभी विभागों के साथ एक सामुहिक विकास योजना तैयार करनी है। इममें शहर की यातायात योजना, पेयजल आपूर्ति, सीवरेज, ड्रेनेज सहित सभी बुनियादी सुविधाओं को शामिल करना है। वह शुक्रवार को लघु सचिवालय के प्रथम तल स्थित कॉन्फ्रेंस हाल में एफएमडीए की मीटिंग को संबोधित कर रहे थे।

फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के अंतर्गत शहर को बेहतर सुविधाएं देना हमारा लक्ष्य : वीएस कुंडू

उन्होंने कहा कि हम सभी फरीदाबाद शहर में बेहतर बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए कार्य कर रहे हैं। इसके तहत मास्टर प्लान 2031 के लिए हमें शहर में उस समय की यातायात व्वस्था हेतु सडक़ें, पार्क, बेहतर बिजली आपूर्ति व्यवस्था, पेयजल सप्लाई व्यवस्था, सीवरेज व्यवस्था, बरसाती पानी निकासी व्यवस्था सहित उन सभी जरूरतों को शामिल करना है जिनकी फरीदाबाद महानगर के लोगों को आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि कहा कि पहले नगर निगम फरीदाबाद, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, हरियाणा औद्योगिक विकास प्राधिकरण, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, टूरिज्म व अलग-अलग विकास अपनी कार्ययोजना तैयार करते थे। अब एफएमडीए इन सभी के अंतर्गत आने वाले कार्यों की एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार करेगी। उन्होंने मीटिंग के दौरान शहर में पेयजल आपूर्ति, सीवरेज व्यवस्था, बरसाती पानी की निकासी सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।


मीटिंग के बाद उन्होंने शहर के सेक्टर-18 स्थित डिस्पोजल, एसटीपी बादशाहपुर, रैनीवैल ददसिया, मास्टर रोड ग्रेटर फरीदाबाद, स्मार्ट रोड बडख़ल से बाईपास, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का दौरा भी किया। मीटिंग में उपायुक्त यशपाल, नगर निगम आयुक्त, एफएमडीए की डिप्टी सीईओ गरिमा मित्तल, स्मार्टसिटी के सलाहकार ललित अरोड़ा सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago