कूड़े के ढेर से अपने घर को सजा रहा है पियूष, लॉकडाउन का किया सदुपयोग

महामारी के दौर में सबसे ज्यादा नुक्सान किसी उठाना पड़ रहा है तो वो हैं विद्यार्थी। 2020 ऐसा साल रहा जिसमे अमूमन हर कोई अपने अपने घरों में बंद रहा। कारण साफ़ है हर कोई अपनी और अपने परिवार की सलामती चाहता है। पर पूरा समय घरों में बंद रहने के कारण हर कोई परेशान रहा और बोरियत का शिकार होता रहा।

ऐसे में देश के युवाओं ने खाली समय का सदुपयोग कर अपने अंदर छिपे हुए टैलेंट को बाहर निकला और सोशल मीडिया में धूम मचा दी। बात की जाए स्मार्ट सिटी फरीदाबाद की तो क्षेत्र के कई युवा ऐसे हैं जिन्होंने अलग अलग अंदाज में फरीदाबाद में लॉकडाउन के दौरान अपनी कला रूचि में इजाफा किया।

कूड़े के ढेर से अपने घर को सजा रहा है पियूष, लॉकडाउन का किया सदुपयोग

सेक्टर 65 निवासी पियूष डागर ने महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन में अपनी स्किल्स का इस्तेमाल कर खुद का और फरीदाबाद की जनता का मनोरंजन किया। पियूष एक अलग तरह की कला के स्वामी बनते जा रहे हैं।

घर पर पड़े खराब और ज़ाया सामान का उपयोग कर पियूष ने अपने घर में डीआईवाई कर छोटे छोटे पिक्चर कॉर्नर्स बनाना शुरू कर दिया। पियूष बताते हैं कि यह आईडिया उन्हें अपनी माँ से मिला। वह भी वेस्ट सामान का उपयोग कर काफी अच्छी कलाकृति करना जानती हैं।

पियूष ने यह कला अपनी माँ से ही सीखी है और इसका उपयोग कर वह अपना मनोरंजन कर रहे हैं। पियूष ने जब अपनी इस कला को लोगों के साथ साझा करना शुरू किया तो उन्हें हर रूप से पॉजिटिव रेस्पोंस मिला। इंस्टाग्राम पे उन्होंने स्कल्प्ट विद पियूष नाम से पेज खोला और अपने द्वारा सजाए गए कॉर्नर्स की तस्वीरें लोगों के साथ साझा की।

आपको बता दें कि पियूष हर त्यौहार को ध्यान में रखते हुए यह कॉर्नर्स बनाते हैं जिनकी तस्वीरें वो लोगों के साथ शेयर करते हैं। बिमारी के दौर में पियूष की इस कला से आईडिया लेकर बहुत सारे लोग अपने अपने घरों में पिक्चर कॉर्नर्स बना रहे हैं।

जिससे लोगों को बाहर भी नहीं जाना पड़ रहा और वह अपने अपने घरों में तस्वीर क्लिक करवाने के लिए अच्छे अच्छे कॉर्नर्स बना रहे हैं। हाल फिलहाल पियूष ने क्रिसमस से जुड़ा डीआईवाई भी किया है जो लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago