ससुराल से परेशान होकर दामाद ने की आत्महत्या , पत्नी और बेटे के गम में दी जान

ससुराल की प्रताड़ना से परेशान होकर आदर्शनगर हरिविहार निवासी कपिल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर मायके वालों के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर का मामला दर्ज कर लिया है।

ससुराल से परेशान होकर दामाद ने की आत्महत्या , पत्नी और बेटे के गम में दी जान

मृतक के पिता ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उनके उनके बडे़ लड़के कपिल की शादी करीब 11 साल पहले गाज़ियाबाद के अम्माजी आश्रम निवासी कमलेश की बेटी तुलसी से हुई थी। कपिल का चार साल का बेटा भी है। करीब 6-7 महीने से तुलसी नाराज होकर ससुराल से अपने माईके गाज़ियाबाद चली गयी थी। आरोप है कि फोन करने पर बार-बार तलाक व मुकदमे की धमकी देती है। कपिल कई बार अपनी पत्नी व बेटे को लेने के लिए गाजियाबाद गया, लेकिन उसकी पत्नी तुलसी बच्चे को छुपा देती थी।

साथ ही उनका आरोप यह भी है कि मृतक की पत्नी तुलसी बार बार अपने मरे हुए तीन बच्चों की मौत का जिम्मेदार मृतक को बताती थी । चौथे लड़के से पहले उनके तीन बच्चे और हुए थे लेकिन किसी कारणवर्श उनकी मौत हो गयी जिससे तुलसी बेहद परेशान थी और बार बार उनकी मौत का ज़िम्मा कपिल के मत्थे मढ़ रही थी ।

कुछ दिन पहले 10-12 लोगों के साथ उनका परिवार तुलसी को लेने गाजियाबाद गए थे। आरोप है कि वहां मायके वालों ने उसके साथ मारपीट की और काफी बेइज्जती की। उन्होंने कपिल को सभी के सामने थप्पड़ मारे। उसके बाद से दीपक, सुनील, मीनू व सुनील नामक लड़के कपिल को आये दिन फोन कर प्रताड़ित कर रहे थे। इसी से परेशान होकर कपिल ने बृहस्पतिवार शाम फंदा लगाकर जान दे दी।

आदर्शनगर थाना के SI धर्मवीर ने मुकदमा दर्ज कर लिया है अब उनका कहना है कि दोनों पक्षो की गवाही सुनने के बाद पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago