Categories: India

गोरखपुर: अनोखी शादी सब देखकर हुए हैरान, एक ही मंडप में दुल्हन बनीं मां-बेटी, जानिए पूरी खबर

आपने कई अनोखी शादियां देखी होंगी। अब आपको एक ऐसी शादी के बारे में बताने जा रहे है जिसे सुनने के बाद आप भी चौक जाएंगे। जी हां एक ऐसी शादी जहां बेटी के साथ साथ मां ने भी साथ फेरे लिए है। ।

आपने ऐसी खबर पहले कभी नहीं सुना होगा। आपको बता दे कि ये पूरा मामला यूपी के गोरखपुर से सामने आया है। यहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक ही मंडप में बेटी के साथ मां ने भी सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत की।

कार्यक्रम में शिरकत करने आए लोगों ने दोनों को आशीर्वाद देकर उनके सुनहरे भविष्य की कामना की। गोरखपुर में ऐसी अनोखी शादी की हर जगह चर्चा है। बताते चलें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना तहत पिपरौली ब्लॉक की बेला देवी अपने पांच बच्चों में से चार की शादी कर चुकी हैं। इसी योजना में उनकी छोटी बेटी इंदू की शादी पाली के राहुल से हुई। खास बात यह रही कि बेटी का कन्यादान करने के बाद मां ने इसी मंडप में शादी की।

55 साल के जगदीश के साथ बेला देवी का विवाह हुआ। उत्तर प्रदेश में मुख्‍यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बैनर तले आयोजित इस समारोह में एक मुस्लिम जोड़े समेत कुल 63 जोड़ों का विवाह पिपरौली विकास खंड के अधिकारियों के अलावा जिले के वरिष्‍ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। इस शुभ घड़ी पर बेला ने कहा, ‘मेरे दो बेटों और दो बेटियों की शादी पहले ही हो गई है।

छोटी बेटी की शादी के बाद मैंने अपने देवर के साथ अपनी शादी का फैसला किया। मेरे बच्‍चे भी फैसले से खुश हैं। इस शादी की चर्चा हर जगह हो रही है। क्योंकि इस शादी में मां ने अपना फर्ज निभाते हुए बेटी को विदा किया फिर अपने जिंदगी की नई शुरुआत की।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago