Categories: Crime

अब इंजेक्शन देकर नपुसंक बनाए जाएंगे रेपिस्ट, जानिए किस देश में इस कानून को मिल चुकी है मंजूरी

लगातार जो घटनाएं निकल कर सामने आ रही हैं, उन घटनाओं की वजह से हर कोई सन्न है। माता-पिता अपने बच्चों को लेकर इस बात से हमेशा डरे और सहमे रहते हैं कि कहीं कोई अनहोनी उनके बच्चों के साथ ना हो जाए,

क्योंकि आए दिन बलात्कार से जुड़ी कई घटनाएं निकल कर सामने आ रही हैं। उम्र कोई भी हो किसी भी उम्र की बच्ची हो, नवजात, 5 साल, 7 साल, 8 साल, 12 साल या फिर अधेड़ उम्र की महिला तक को नहीं बख्शने का काम कर रहे हैं दरिंदे।

अब इंजेक्शन देकर नपुसंक बनाए जाएंगे रेपिस्ट, जानिए किस देश में इस कानून को मिल चुकी है मंजूरी

लेकिन अब जो दरिंदे रेप जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं उन दरिंदों की खैर नहीं क्योंकि ऐसे लोगों को अब समझ जाना चाहिए। अब ऐसे घिनोने लोगों को एक इंजेक्शन दिया जाएगा और उसके बाद यह आजीवन नपुंसक ही बने रहेंगे। दरअसल पाकिस्तान में बलात्कारियों को सख्त सजा देने के लिए इमरान खान सरकार एक नया कानून लाने जा रही है।

इस कानून के तहत रेपिस्टों को इंजेक्शन देकर नपुंसक बना दिया जाएगा। मेडिकल साइंस में इस प्रक्रिया को केमिकल कास्ट्रेशन (रासायनिक बंध्याकरण) कहते हैं। इसके तहत शख्स को ऐसा इंजेक्शन दिया जाता है जिससे उसकी यौन क्षमता खत्म हो जाती है। ये इंजेक्शन व्यक्ति के हॉर्मोन पर असर डालता है और उसकी यौन क्षमता खत्म हो जाती है। आपको बता दे कि कैबिनेट की बैठक में पाकिस्तान के कानून मंत्रालय ने इस बिल का मसौदा PM के सामने पेश किया।

इस दौरान इस बिल के कई पहलुओं पर चर्चा हुई। हालांकि, इस बाबत अभी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसके अनुसार पुलिस में महिलाओं की संख्या बढ़ाई जाएगी, रेप के मामलों की सुनवाई रफ्तार से की जाएगी और गवाहों को सुरक्षा दी जाएगी। इमरान खान ने कहा कि ये एक गंभीर मामला है और इसमें किसी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इमरान खान ने कहा कि नया कानून स्पष्ट और पारदर्शी होगा और इसमें कठोर दंड की व्यवस्था होगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago