इस किसान का कभी उड़ता था मज़ाक, आज कमाता है लाखों, लोग भी जानना चाहते हैं इनकी आमदनी का राज़

पंजाब और हरियाणा के हजारों किसान दिसंबर के महीने की सर्द रातें दिल्ली की सड़कों पर गुजारने को मजबूर हैं। किसानों का मानना है कि सरकार द्वारा पारित कृषि अध्यादेश किसानों के हित में नहीं बल्कि अंबानी और अडानी जैसे पूंजीपतियों की जेबें भरने वाले हैं। इसी के चलते किसान अपनी एकता, दृढ़ विश्वास, संकल्प और जज्बे के बलबूते सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

इस किसान का कभी उड़ता था मज़ाक, आज कमाता है लाखों, लोग भी जानना चाहते हैं इनकी आमदनी का राज़

एक तरफ देश के अलग-अलग हिस्सों के किसान आंदोलन कर रहे हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में कई ऐसे किसान भी हैं जो कामयाबी की इबारत लिखने में व्यस्त हैं। बता दें कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली में भी कुछ ऐसे किसान हैं जो परंपरागत खेती को छोड़ नई तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं और इस नई तकनीक से खेती किसानी की न सिर्फ तस्वीर बदल रहे हैं बल्कि अपनी तकदीर भी संवार रहे हैं।

किसान जयंत सिंह और राहुल मिश्रा ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर वैज्ञानिक विधि का प्रयोग कर पिछले 3 साल में खेती की तस्वीर ही बदल दी है। नयी तकनीक के अनुसार 100 बीघे में टमाटर, गोभी, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, गोभी, और बीन्स के साथ-साथ केला, पपीता, स्ट्राबेरी और ड्रेगन फ़्रूट की खेती कर रहे हैं। इस तकनीक का फायदा यह हुआ कि कुछ ही समय में देखते ही देखते इनकी आमदनी कई गुना बढ़ गई।

राहुल का कहना है कि जब आधुनिक खेती करने का फैसला किया तो गांव के कुछ लोगों ने इनकी कामयाबी पर संदेह किया और मजाक भी उड़ाया। आज की तारीख में यह लोग तकरीबन 100 बीघे में इस तरह की खेती कर रहे हैं। इस किसानों का मानना है कि अत्याधुनिक तरीके से खेती करने के बाद इन लोगों की लाइफ स्टाइल में काफी बदलाव आया है और पहले की अपेक्षा काफी ज्यादा मुनाफा भी हो रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago