बड़ी खबर : फरीदाबाद पहुंचे सुशांत सिंह राजपूत के पिता की हालत नाजुक, अस्पताल में करवाया गया भर्ती

मरहूम अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही। जहां सुशांत की मौत ने पूरे परिवार को पहले से ही तोड़ रखा था वहीं अब परिवार के लिए एक और दुखद ख़बर सामने आ गई।

बेटे की मौत के बाद परेशानियों ओर दुख से घिरे सुशांत के पिता के के सिंह काफी बीमार हो गए हैं। उन्हें फरीदाबाद के एशियन अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं।

बड़ी खबर : फरीदाबाद पहुंचे सुशांत सिंह राजपूत के पिता की हालत नाजुक, अस्पताल में करवाया गया भर्ती

आपको बता दें कि के के सिंह यहां अपनी सबसे बड़ी बेटी रानी के साथ रहने आए थे। इस दौरान उनकी तबियत नासाज़ हुई और उन्हें भर्ती करवाया गया। फिलहाल उनकी बीमारी के बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नही आई है।

बता दें कि सुशांत की मौत के बाद से ही उनके पिता काफी बीमार और परेशान रहने लगे थे। इसी के चलते वह अपनी सबसे बड़ी बेटी रानी के पास फरीदाबाद आकर रहने लगे थे।

बीच मे कुछ दिन के लिए वह वापस बिहार लौट गए थे। पर कुछ समय पहले ही वह स्मार्ट सिटी आ गए। आपको बता दें कि सुशांत के जीजा ओपी सिंह फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त हैं।

इसलिए सुशांत के पिता ज्यादा समय यहीं स्मार्ट सिटी में ही बीता रहे हैं। बहरहाल अभी सुशांत के पिता की बीमार पड़ने की वजह सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि कुछ समय पूर्व ही ओपी सिंह के पिता का भी स्वर्गवास हो गया था।

ऐसे में सुशांत के परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ एक बार फिर से टूट चुका है। सूत्रों की माने तो केके सिंह बेटे की मौत के सदमे से बाहर नहीं निकल पाए जिसके चलते उन्हें स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

फिलहाल उनका इलाज फरीदाबाद के एशियन अस्पताल में करवाया जा रहा है। सभी डॉक्टर्स उनका खास खयाल रख रहे हैं। बता दें कि अभी भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर असमंजस बरकरा है।

जहां पहले पूरे मामले ने तूल पकड़ा था वहीं अब सुशांत के इंसाफ की आग अब धीमी पड़ती जा रही हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago