Uncategorized

आँखों के सामने आग में झुलस कर मर गए मासूम बच्चे, मदद के लिए चिल्लाने के अलावा कुछ न कर सकी निसहाय माँ

पल्ला थाना क्षेत्र की टीटू कॉलोनी में शनिवार सुबह हुए हादसे ने स्थानीय निवासियों को झकझोर कर रख दिया। दिल दहला देने वाला यह हादसा शनिवार सुबह 11 बजे के आसपास हुआ। इस हादसे में आग से जलकर 10 झुग्गियां खाक हो गई। इतना ही नहीं झुग्गियों का नुकसान तो हुआ ही पर आग से एक परिवार के दो मासूम बच्चे जिंदा जल गए।

मां की नजरों के आगे दोनों बच्चे आग की लपटों में झुलस रहे थे और मां सिर्फ मदद के लिए चिल्लाने के अलावा कुछ ना कर पायी। दुर्घटना ऐसे हुई कि बच्चों की मां झुग्गी के बाहर चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान चूल्हे से निकली हुई चिंगारी झुग्गी पर जा गिरी जिसने एक पल में ही भीषण आग पकड़ ली। इसके बाद उस जुग्गी के साथ लगी 10 अन्य झुग्गियां भी आग की चपेट में आ गई।

इससे पहले कोई समझ पाता कि क्या हो रहा है झुग्गी के अंदर बैठे दो मासूम बच्चे आग की लपटों में झुलस गए। बच्चों का नाम किट्टू और बिट्टू बताया जा रहा है। मृतक बच्चों की पहचान यहां रहने वाले राजीव के 5 साल के बेटे के 2 और 3 साल के बिट्टू के रूप में हुई है। बच्चों के पिता का नाम राजीव और माँ का नाम अमृता।

बता दें कि राजीव इकोग्रीन कंपनी के कूड़ा कलेक्शन सेंटर से कबाड़ा लाकर प्लास्टिक, धातु व कागज अलग-अलग कर बेचने का काम करता है। पहचान फरीदाबाद की टीम ने जब इस परिवार के बारे में और जानने की कोशिश की तो पता चला कि यह परिवार मूल रूप से नालंदा बिहार निवासी है। बच्चों के चाचा बैजू ने बताया कि वह सुबह भाई राजीव के साथ कूड़ा कलेक्शन सेंटर पर चला गया था और राजीव की पत्नी अमृता ही रोजमर्रा का काम कर रही थी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि झुग्गी के बाहर चूल्हे पर खाना बनाते समय कोई चिंगारी झुग्गी पर जा गिरी जिसने तुरंत आग पकड़ ली।

सहायक मंडल अग्निशमन अधिकारी आरएस दहिया का कहना है कि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई। यहाँ 50 से अधिक झुग्गियां हैं जिसमें से लगभग 10 झुग्गियां आग की चपेट में आ गई। इन झुग्गियों में प्लास्टिक व कागज का कबाड़ा भरा हुआ है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया अगर थोड़ी भी देर होती आग भड़क सकती थी और अन्य झुग्गियों को भी चपेट में ले सकती थी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago