जैविक खेती के मंत्र से किसान बन रहे आत्मनिर्भर, आप भी उठा सकते हैं इसका फायदा

सरकार और किसानों के बीच गतिरोध की स्थिति उत्पन्न हुई पड़ी है। किसानों और सरकार के बीच चल रहे इस टकराव को आज लगभग एक महीना पूरा होने को है। फिर भी किसान अपनी मांग पर डटे हुए हैं और उनका आंदोलन और भी उग्र और प्रचंड होता जा रहा है। वहीं कुछ किसान आधुनिक सुविधाओं और कृषि के लिए लाभकारी सिद्ध होने वाले मंत्रों की सहायता से आत्मनिर्भर बनने के पथ पर अग्रसर है।

जैविक खेती के मंत्र से किसान बन रहे आत्मनिर्भर, आप भी उठा सकते हैं इसका फायदा

कृषि एवं कल्याण विभाग के तकनीकी अधिकारी से सेवानिवृत्त होकर डॉक्टर एसपी तोमर ने फरवरी 2016 में फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी का गठन किया जिसमें किसानों को जैविक खेती का मंत्र सिखाया जाता है। 2016 में स्थापित हुई उनकी कंपनी अब जिले में बहुत अच्छी स्थिति में पहुंच गई है। अपनी कंपनी के माध्यम से उन्होंने करीब 200 किसानों को आत्मनिर्भर बना दिया है।

बता दें कि इन किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी के चिंता नहीं है और ना ही अपने उत्पादन को बेचने की। यह सभी किसान अपने जैविक उत्पाद गेहूं, बासमती चावल, शहद व सब्जियां आदि का भाव खुद ही तय करते हैं। इतना ही नहीं इनके उत्पाद मार्केट से ज्यादा भाव में ही बिकते हैं। डॉ. तोमर का कहना है कि हॉर्टिकल्चर फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी बनाने के बाद उन्होंने पहले चरण में करीब 100 एकड़ जमीन में जहर मुक्त खेती करना शुरू कर दिया।

साल बाद यह उत्पाद जैविक रूप से परिवर्तित हो गए। इस कामयाबी के बाद अब सैकड़ों एकड़ में जैविक खेती होती है और किसान निश्चिंत होकर अपनी फसल की बुआई और कटाई करते हैं। डॉक्टर तोमर का दावा है कि उनके द्वारा उगाई जा रही गेहूं में ग्लूटेन व फाइबर की मात्रा सामान्य गेहूं की फसल से ज्यादा है। ऐसे में जैविक खेती के मंत्र द्वारा उगाई गई फसल सामान्य फसल से गुणवत्ता में भी कई गुना बेहतर है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago