Categories: Faridabad

घास के जमावड़े ने नहर को किया मैदान में तब्दील, आमजन की बढ़ी मुश्किल

सिंचाई विभाग और रेलवे अधिकारियों की लापरवाही का भुगतान गुरुग्राम नहर के किनारे उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारियों को करना पड़ रहा है। इसका कारण यह है कि गुरुग्राम नहर में रेलवे ट्रैक का पुल जो है वह नीचा हो गया है और वहां घास व कचरे का जमावड़ा लगा रहता है। यह कचरा काफी दिनों से जमा है। तो इस कारण पानी में सड़ने के चलते यहां से आवागमन करने वाले लोगों का सांस लेना भी दूभर हो गया है।।

दरसअल, यह गुरुग्राम नहर ओखला बैराज से निकाली गई थी। इस नहर के माध्यम से फरीदाबाद से होते हुए गुरुग्राम, नूंह और राजस्थान के जिला अलवर के खेतों की सिचाई का कार्य भी किया जाता है। वही उक्त नहर में जगह-जगह पर कचरा जमा होने से पानी क्षमता के अनुसार नहीं पहुंच रहा है, जिससे चलते पानी टेल तक बहुत कम मात्रा में पहुंचता है।

घास के जमावड़े ने नहर को किया मैदान में तब्दील, आमजन की बढ़ी मुश्किल

जानकारी के मुताबिक कई बार हथीन के विधायक प्रवीण डागर और नूंह के विधायक अफताब अहमद ने सिचाई विभाग के अधिकारियों से इस समस्या के बारे में जानकारी दी गई थी। परंतु आज तक यह समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।

वहीं इस नजारे की बात करें तो नहर में कचरा की परत पर जमा घास को देख कर लगता है कि ये शायद कोई खेल का मैदान है। नहर में कचरा बहकर आता है और रेलवे ट्रैक का पुल नीचा होने से रुक जाता है। जिसकी साफ-सफाई का जिम्मा सिचाई विभाग के अधिकारी दें रहे है और न ही रेलवे के अधिकारी।

कुलदीप सिंह ने बताया कि कुछ ट्रैक्टर चालक सेप्टी टैंक लेकर आते हैं, और नहर किनारे ही गंदगी को डाल कर चलते बनते हैं। उन्होने बताया कि जब इन लोगों को टैंक खाली करने से मना करते हैं, तो झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। वही बलवंत सिंह हम नहर किनारे अपना उद्योग लगाए हुए हैं।

नहर में कचरा जमा होने के बारे में कई बार सिचाई विभाग के अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन से शिकायत की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीके सिन्हा ने बताया कि हमने नहर के कचरा की सफाई के लिए प्रस्ताव बनाकर विभाग के अधीक्षण अभियंता के पास मंजूरी के लिए भेज दिया है। जल्दी ही प्रस्ताव मंजूर हो जाएगा और टेंडर लगाकर सफाई करा दी जाएगी।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago