Categories: Faridabad

2 दिन तक पूरी तरह बाधित होगी पानी की सप्लाई, बूंद बूंद के लिए तरसेगा फरीदाबाद

फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से बनाए जा रहे बड़खल झील को एक बार फिर पुनः जीवित करने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के काम में रेनीवेल की लाइन में बाधा उत्पन्न कर रही थी। जिसके चलते नगर निगम ने यह फैसला लिया है कि 2 दिन यानी 21 और 22 दिसम्बर को पानी की सप्लाई पूरी तरह बाधित कर दी जाएगी। ऐसे में सबसे ज्यादा असर ओल्ड फरीदाबाद विधानसभा के कई क्षेत्रों में देखने को मिल सकेगा।

अगर आबादी की बात करें तो ऐसे में ओल्ड फरीदाबाद, एनआईटी और बड़खल की करीब 5 लाख से अधिक आबादी प्रभावित होगी। पानी की आपूर्ति कराने का जिम्मा भी नगर निगम ने अपने कंधों पर ले रखा है। दरसअल, इन सभी क्षेत्रों में नगर निगम ने इन इलाकों में टैंकरों से पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

2 दिन तक पूरी तरह बाधित होगी पानी की सप्लाई, बूंद बूंद के लिए तरसेगा फरीदाबाद

एसई टू रवि शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड बड़खल झील को भरने के लिए सेक्टर-21ए में एसटीपी बना रहा है। इसके जरिए पानी को ट्रीट कर झील में पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि एसटीपी लाइन की साइट में ही रेनीवेल लाइन नंबर 6 आ रही है। इस लाइन को शिफ्ट करने के लिए दो दिन का ब्रेकडाउन लिया गया है। इससे सोमवार और मंगलवार को पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।

इन जगह पर बनी रहेगी परेशानी

एसडीओ नवल सिंह ने बताया कि इस दौरान सेक्टर-29, 30, 31, 19, सेक्टर-21ए, बी, सी और डी, सेक्टर-43 व 48 में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। ओल्ड फरीदाबाद के सेक्टर-14, 15, 16, सेक्टर-15ए सेक्टर-17 में भी सप्लाई पर आंशिक असर पड़ेगा। बौद्ध विहार, डबुआ कॉलोनी, शिवनगर, एनआईटी एक, दो, तीन और पांच, पर्वतीय कॉलोनी,

सारन आदि इलाकों में भी पानी की दिक्कत रहेगी। एसई टू रवि शर्मा ने बताया कि ब्रेकडाउन के बारे में इंजीनियरिंग ब्रांच के सभी जेई और एसडीओ को जानकारी दे दी गई है। उनसे अपने अपने इलाके में नजर रखने को कहा गया है। जहां दिक्कत होती है, वहां जेई व एसडीओ टैंकर से पानी उपलब्ध कराएंगे

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago