Categories: Crime

पटवारी एवम् पुलिस की आय से अधिक मामला, हरियाणा सरकार ने केस दर्ज़ करने के दिए निर्देश ।

हरियाणा सरकार ने राज्य चौकसी ब्यूरो द्वारा आय से अधिक सम्पत्ति पाए जाने पर एक पटवारी व पुलिस विभाग के एक उप निरीक्षक के विरुद्ध अभियोग दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य चौकसी ब्यूरो, हरियाणा द्वारा आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने के मामले में निहाल सिंह पटवारी, कार्यालय खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, करनाल व उप निरीक्षक रामबीर सिंह, जिला पुलिस पलवल के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के अर्न्तगत अभियोग दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।

पटवारी एवम् पुलिस की आय से अधिक मामला, हरियाणा सरकार ने केस दर्ज़ करने के दिए निर्देश ।

प्रवक्ता ने बताया कि श्री महल सिंह निवासी करनाल व अन्य ने निहाल सिंह पटवारी के विरुद्ध एक शिकायत दी थी कि उक्त पटवारी ने सरकारी नौकरी में रहते हुए नाजायज तरीके से चल व अचल सम्पत्ति अर्जित की है। इस शिकायत की जांच राज्य चौकसी ब्यूरो, करनाल द्वारा की गई जिसमें उक्त शिकायत सही पाई गई।

दूसरा मामला राज्य चौकसी ब्यूरो, फरीदाबाद की सूचना रिपोर्ट पर दर्ज किया गया था जिसमें आरोप था कि उप निरीक्षक रामबीर सिंह ने अपनी नौकरी के दौरान नाजायज तरीके से धन कमाकर आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित की है। राज्य चौकसी ब्यूरो द्वारा की गई जांच में आरोप सत्य पाया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार ने राज्य चौकसी ब्यूरो द्वारा की गई जांच से सहमत होते हुए उपरोक्त दोनों सरकारी कर्मचारियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के अर्न्तगत अभियोग दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago