Categories: Crime

अवैध पिस्तौल एवं इतने हजार नशीली गोलियों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस द्वारा 19 दिसंबर को सिरसा में भारी मात्रा में अवैध हथियारों की बरामदगी के बाद आज एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 अवैध पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और 47 खाली कारतूस बरामद किए गए हैं।

अवैध पिस्तौल एवं इतने हजार नशीली गोलियों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार


हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पहचान पंजाब के जिला गुरदासपुर निवासी अवतार सिंह उर्फ लाडी के रूप में की गई है। आरोपी को अपराध जांच एजेंसी की एक टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर हिसार जिले के एक होटल से गिरफ्तार किया है।
उल्लेखनीय है कि 19 दिसंबर को पुलिस ने सिरसा से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में 14 अवैध पिस्तौल और 24 कारतूस बरामद किए थे।


गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि रैकेट में शामिल अन्य लोगों का नाम पता लगाकर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके।


वहीं एक अन्य मामले में एंटी-नारकोटिक सेल की टीम ने सिरसा से प्रतिबंधित दवा की श्रेणी में आने वाली 7000 नशीली गोलियां रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आसाखेड़ा इलाके में गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुई।


पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गहन पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago