मोदी सरकार द्वारा बनाएं गए तीनों कृषि कानूनों को लेकर किसान राजधानी के चारों तरफ अपना आंदोलन कर रहे है. कांग्रेस के साथ साथ देश के अन्य राजनैतिक दलों द्वारा किसान आंदोलन को खुला समर्थन है.
मोदी सरकार व भाजपा के कई दिग्गज़ नेता किसानों को लगातार समझाने की कोशिश कर रहे है, कि ये तीनों कानून किसानों के पक्ष मे है. इसे किसानों के हितों को ध्यान में रखतें हुए बनाया गया है. इन कानूनों से देश के किसानों को फायदा होगा.
हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर इस आंदोलन को वोट बैंक की राजनीति से जोड़कर देख रहे है। उनका कहना है कि मोदी सरकार के लिए अन्नदाता किसान साक्षात भगवान हैं, लेकिन विपक्षी पार्टियों की नजर में किसान सिर्फ एक वोट बैंक है।

जिस मोदी सरकार के लिए इस देश का 50 करोड़ अन्नदाता भगवान हो, उन्हें वोट से चुने जाने वाली सरकार क्या कभी नाराज कर सकती है। असल में कांग्रेस के लिए किसान हमेशा से वोटो का एक ज़रिया रहे हैं। इसलिए विपक्ष हमेशा से ही किसानों में भ्रम की स्थिति पैदा करने की कोशिश मे लगा रहता है।
केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भ्रम फैलाने में समय नहीं लगता जबकि समझाने में समय लगता है। विपक्ष किसानों को लगातार भ्रमित कर रहा है और हम लगातार समझाने की कोशिश कर रहे हैं। जैसे ही तीनों कृषि कानूनों के सकारात्मक परिणाम किसानों के सामने आते जाएंगे, वैसे ही खुद किसान ही विपक्ष को जमीनी सच्चाई से अवगत करा देंगे।
जब केंद्र सरकार किसानों को एमएसपी और मंडी व्यवस्था के प्रस्ताव को लिखित तौर देने के लिए पूरी तरह से तैयार है तो विपक्षी दल कानूनों को पूरी तरह से खत्म करने की मांग पर आ गये है। असल में इनका मकसद सिर्फ मोदी विरोध करना है। देश की जनता अभी काफी धैर्य से बिना वजह के मोदी विरोध को देख रही है। समय आने पर इसका जवाब विपक्ष को फिर से ज़रूर मिलेगा।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…