फरीदाबाद पहुँचकर बीमार पिता की देख रेख कर रही सुशांत की बहनें, धीरे धीरे हो रहा है हालत में सुधार

मरहूम अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से उनके परिवार के ऊपर दुःख के बादल छाए हुए हैं। ऐसे में सुशांत के पिता का स्वास्थ्य भी बिगड़ता जा रहा है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले सुशांत के पिता की तबियत बिगड़ गई थी।

ह्रदय रोग के चलते उन्हें काफी परेशानी हो रही थी जिसके चलते सुशांत के पिता को फरीदाबाद स्थित एशियन अस्पताल में भर्ती किया गया था। के के सिंह की तबीयत काफी समय से खराब चल रही थी ऐसे में वह फरीदाबाद में अपनी बड़ी बेटी रानी सिंह के पास रहने आ गए।

फरीदाबाद पहुँचकर बीमार पिता की देख रेख कर रही सुशांत की बहनें, धीरे धीरे हो रहा है हालत में सुधार

आपको बता दें फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त ओपी सिंह, सुशांत सिंह राजपूत के जीजा हैं ऐसे में इन दिनों वहीं अपने ससुर की सेवा कर रहे हैं। आपको बता दें कि सुशांत की मौत के बाद से ही उनके पिता के के सिंह काफी बीमार रहने लगे हैं।

सुशांत का परिवार काफी समय से मुश्किलें से घिरा हुआ है। कुछ महीने पहले पुलिस आयुक्त ओपी सिंह के पिता का भी निधन हो गया था। वह भी फरीदाबाद आकर ही बीमार पड़े थे जिसके चलते उनकी मृत्यु हो गई थी।

बात की जाए के के सिंह की तो वह सुशांत की मौत के बाद कुछ महीनों तक वह फरीदाबाद में ही अपनी सबसे बाड़ी बेटी के पास रहे थे। फिर वह अपने खुद के आवास पटना वापस चले गए थे।

पर समय के साथ उनकी तबीयत बिगड़ती गई जिसके चलते उन्हें वापस फरीदाबाद बुला लिया गया। बता दें कि अब के के सिंह खतरे से बाहर हैं और उनकी बेटियाँ उनका खयाल रख रही हैं।

फरीदाबाद के एशियन हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। अब के के सिंह खतरे से बाहर हैं और अपने परिवार के साथ हैं। सुशांत के परिवार पर पिछले काफी समय से मुश्किलों का पहाड़ टूटा हुआ है।

बात की जाए सुशांत केस की तो करोड़ों खर्च होने के बाद भी सुशांत सिंह राजपूत के केस में कोई खास खुलासा नहीं हो पाया है। बता दें कि रिया चक्रवर्ती को कुछ दिन रिमांड में लेने के बाद अब जेल से बेल मिल गई थी।

ऐसे में सुशांत मामले को लेकर कोई भी बड़ी अपडेट सामने नहीं आई है। कुछ दिन पहले ज़ी रिश्ते अवार्ड में अंकिता लोखंडे ने सुशांत के लिए एक भावनात्मक स्पीच भी दी थी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago