अगर देखना है फरीदाबाद का सबसे ऊँचा क्रिसमस ट्री तो इस जगह पर जाकर खिंचवा सकते है फोटो

महामारी के दौर में त्योहारों का रंग फीका पड़ चुका है ऐसे में हर किसी के मन में इस बार क्रिसमस और नववर्ष की तैयारियों को लेकर भी संशय बरकरार है। बीमारी के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए शहर में होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रमों से बचा जा रहा है।

फरीदाबाद की आवाम भी घर से बहार निकलने में बच रही है ऐसे में किसी भी तरीके की रंग रौनक नहीं देखने को मिली। दिवाली के समय पर भी किसी तरीके की खास तैयारी नहीं की गई थी। ऐसे में फरीदाबाद की वर्ल्ड स्ट्रीट पर क्रिसमस को लेकर इस बार क्षेत्र की जनता के लिए ख़ास तरीके की साज सज्जा की गई है।

अगर देखना है फरीदाबाद का सबसे ऊँचा क्रिसमस ट्री तो इस जगह पर जाकर खिंचवा सकते है फोटो

वर्ल्ड स्ट्रीट को सजाने के लिए उसे जगमग रौशनी से नहला दिया गया है। चारों ओर टिमटिमाती लड़ियाँ लगाकर पूरे वर्ल्ड स्ट्रीट को सजाया गया है। ऐसे में ओमैक्स वर्ल्ड स्ट्रीट पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है और हर कोई वहां आकर क्रिसमस का लुत्फ़ उठा रहे हैं।

आपको बता दें कि वर्ल्ड स्ट्रीट को सजाते हुए वहाँ पर 20 फींट ऊँचा क्रिसमस ट्री सजाया गया है जो क्षेत्र की आवाम के लिए एक परफेक्ट पिक्चर कार्नर बन चुका है। वर्ल्ड स्ट्रीट पर इन दिनों लाइव म्यूजिक और बैंड भी चलता रहता है जो दर्शकों का मन लुभा रहा है।

पर इस बार किसी ने घूमने आए पर्यटकों का मन लुभाया है तो वो है स्टेचू कलाकार जो अलग अलग वेशभूषा में सभी का मन लुभा रहे हैं। आपको बता दें कि वर्ल्ड स्ट्रीट घूमने आ रहे लोगों के मनोरंजन का हर रूप से ध्यान रखा जा रहा है।

चाहे वो म्यूजिक हो, खाना हो या फिर नाइट लाइफ हर तरह से ये ध्यान रखा जा रहा है कि जो भी घूमने आए वो भरपूर मनोरंजन का लुत्फ़ उठा सके।

फरीदाबाद की जान बन चुका है वर्ल्ड स्ट्रीट

ओमैक्स वर्ल्ड स्ट्रीट फरीदाबाद के युवाओं की धड़कन बन चुका है और लोगों का वन स्टॉप बन चुका है। क्षेत्र भर से आने वाले युवा यहां पर आकर वातावरण का लुत्फ़ उठाते हैं और पार्टी करते हैं। आपको बता दें कि ओमैक्स स्ट्रीट पर बहुत सारे कैफे और रेस्टोरेंट हैं जहां पर जाकर फरीदाबाद की जनता लजीज पकवानों का आनंद लेती है।

साथ ही साथ यहाँ पर बने कैफे में बहुत सारे पिक्चर पॉइंट भी हैब जहां पर खड़े होकर लोग अपने सोशल मीडिया हैंडल के लिए तस्वीर खिंचवा सकते हैं। ऐसे में क्रिसमस और नए साल की तैयारियों के लिए पूरा वर्ल्ड स्ट्रीट सुसज्जित हैं।

फरीदाबाद की आवाम महामारी के दौर में सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए इस बात का ध्यान रख सकती है कि कैसे त्योहारों को पूरी सावधानी और सुरक्षा के साथ मनाना है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago