Categories: FaridabadGovernment

अवैध निर्माण पर नही लग रही लगाम,नोटिस जारी होने के बाद भी बन चुके है इतने फार्महाउस

अरावली में अवैध रूप से भू माफिया अपना कब्जा करके बैठे है । शनिवार को पर्यावरण प्रेमी जब अरावली की तरफ गए तो देखा कि घने जंगल के बीच मांगर और अनखीर में कुल 14 फार्महाउस बन रहे हैं। उनका कहना है कि वह इसकी पूरी डिटेल सीएम को भेजेंगे। पर्यावरणविद सुनील हरसाना ने बताया कि अनखीर फॉरेस्ट में तो भू माफिया ने 78 एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया है।

अवैध निर्माण पर नही लग रही लगाम,नोटिस जारी होने के बाद भी बन चुके है इतने फार्महाउस

फरीदाबाद-गुड़गांव समेत दिल्ली को शुद्ध ऑक्सिजन देने वाली अरावली पर्वतमाला भू माफिया के कब्जे में आ चुकी है। यहां पर हरे जंगलों को काट कर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। शनिवार को कुछ पर्यावरण प्रेमी सुनील हरसाना, नीलम, गौरव, चंद्रामौली बासू, विष्णु गोयल, चेतन अग्रवाल अरावली की तरफ गए। वहां उन्हें 14 फार्महाउस दिखे। सुनील ने बताया कि मांगर में 6 एकड़ जमीन पर फार्महाउस बन रहा है। अनखीर फॉरेस्ट के अंदर घुसे तो हर दो कदम पर दर्जनों फार्महाउस बनता दिखा। अनखीर में कुल 958 एकड़ पहाड़ है। इसमें से 78 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा है और 5.55 एकड़ जमीन पर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि इसकी पूरी रिपोर्ट सरकार को देंगे।

अवैध निर्माण दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है ,बार बार नोटिस जारी करने के बाद भी अवैध कब्जा करने वालो पर लगाम नही लग रही है ।

अवैध निर्माण को लेकर कई मामले दर्ज भी किये जक चुके है ,अनंगपुर गांव के सर्वे के बाद जिला प्रशासन सख्त हुआ। एक ही गांव में करीब छह सौ हेक्टेयर रकबे में अवैध रूप से बने फार्म हाउस, बैंकवेट हाल बने हैं। इनमें सूरजकुंड रोड से सटी जमीन पर बने बैंकटवेट हाल मुख्य हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वर्गीकृत की गई संबंधित जमीन वन आरक्षित घोषित की जा चुकी है। वन विभाग के रिकॉर्ड की पड़ताल के बाद यह तथ्य सामने आए हैं। बहरहाल, अवैध निर्माण को लेकर कई मामले दर्ज करवाए जा चुके हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago