Categories: Faridabad

जनता को ना हो परेशानी इसलिए पुलिसकर्मी बने मिस्त्री

यातायात पुलिस सख्त ड्यूटी करने के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखती है| किसी प्रकार की दुर्घटना न हो जाए इसके लिए सुरक्षा सम्बन्धी उपाय किए जाते हैं|

जनता को ना हो परेशानी इसलिए पुलिसकर्मी बने मिस्त्री

परन्तु अपनी ड्यूटी करने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग देने की कहानियाँ बहुत कुछ बयाँ करने के साथ-साथ लोगों में मानवता का भाव भी पैदा कर जाती हैं|

ऐसी ही कहानियों में एक कहानी यातायात पुलिस में तैनात सतीश की है जिन्होंने लोगों की सुरक्षा के लिए नीलम पुल के पास टूटी हुई दीवार खुद ही बना डाली|

दरअसल दीवार टूटने की वजह से दोपहिया वाहन यहाँ से निकलकर जाते थे परन्तु पुल क्षतिग्रस्त होने की वजह से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती थी|

इसलिए लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सतीश ने एक सहायक को साथ लेकर खुद ही टूटी हुई दीवार का फिर से निर्माण करना शुरू किया और कुछ घंटो में ही इसे बनाकर तैयार कर दिया|

पुलिस आयुक्त श्री ओ पी सिंह को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने सतीश के कार्य की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे ही लोगों की मदद करने में अपना सहयोग देने के लिए प्रेरित किया|

इसके साथ ही उन्होंने नागरिकों को सुरक्षा नियमों का पालन करने की हिदायत दी| उन्होंने कहा कि सुरक्षा नियमों का पालन करके आप सुरक्षित घर पहुंचे और अपने तथा अपने परिवारजनों की खुशियों को भी बरकार रखें|

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago