Categories: FaridabadPolitics

SGM नगर की गलिया नहीं दिखेंगी टूटी फूटी, MLA सीमा इंटरलॉकिंग टाइल्स के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

बडखल विधानसभा क्षेत्र के एसजीएम नगर के ब्लाक डी में बनने वाली इंटरलॉकिंग टाइल्स के निर्माण कार्य का विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों व पार्टी कार्यकर्ताओं के हाथों नारियल फुड़वाकर विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस कार्य पर करीब 36 लाख रुपए की लागत आएगी। विकास कार्यों के लिए श्रीमती सीमा त्रिखा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि इस निर्माण कार्य के होने से क्षेत्र वासियों को आवागमन में काफी अधिक सुविधा हो जाएगी। इंटरलॉकिंग टाइल के लग जाने से लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। विधायक ने कहा कि जनता को विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जायेगी।

SGM नगर की गलिया नहीं दिखेंगी टूटी फूटी, MLA सीमा इंटरलॉकिंग टाइल्स के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जो वायदे जनता से किये थे वह सभी वायदे क्रमबद्ध तरीके से पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से दूर करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को आदेश दे रखे हैं और अधिकारी अपने कार्यो को पूरी कर्तव्यनिष्ठा से कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि भाजपा राज में पूरे प्रदेश में एक समान रूप से विकास कार्य हो रहे हैं।

वहीं इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने विधायक त्रिखा का फूलमालाओं से स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता विधायक के साथ है और सदैव उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी।

इस मौके पर राजबीर भडाना, सुभाष दलाल, चौधरी अतर सिंह, गजेंद्र सिरोही, एससी गुप्ता, सतीश शर्मा, वाईके त्यागी, रामगोपाल, नंदकिशोर, राव दलीप सिंह, चंदन सिंह, सत्येंद्र पांडे, अध्यक्ष बडखल मंडल, कन्हैया गर्ग, कर्मवीर बैंसला, सुनील भडाना (टैम्पू), कपिल शर्मा व मनजीत सिंह अदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago