Categories: FaridabadPolitics

पंचकूला में BJP प्रत्याशी डिंपल के लिए में चुनाव प्रचार करने पहुंचे MLA राजेश नागर व सुभाष सुधा

तिगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेश नागर ने पंचकूला नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डिंपल के पक्ष में सेक्टर12 में प्रचार किया। उनके साथ विधायक सुभाष सुधा भी मौजूद रहे।

जनसंपर्क के दौरान विधायक राजेश नागर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र और प्रदेश में जिस प्रकार का पारदर्शी और विकास परक शासन दिया है उससे लोगों का रुझान भाजपा की तरफ पहले से और ज्यादा बढ़ा है।

पंचकूला में BJP प्रत्याशी डिंपल के लिए में चुनाव प्रचार करने पहुंचे MLA राजेश नागर व सुभाष सुधा

जनता को पता है कि भारतीय जनता पार्टी उनके विकास के लिए कार्य कर रही है ना कि किसी परिवार के लिए। उन्होंने कहा कि पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी व सीएम श्री मनोहर लाल खट्टर जी के नेतृत्व में हम विकास की रोज नई इबारतें लिख रहे हैं। यही कारण है कि लोगों का हुजूम और जनसैलाब भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में उमड़ता दिखता है।

श्री नागर ने कहा कि डिंपल एकतरफा चुनाव जीतेंगी। विधायक राजेश नागर ने कहा कि विकास की बात हो या जनकल्याणकारी योजनाओं की या पारदर्शी प्रशासन की, भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हमेशा ही जनहित मुख्य बिंदु रहता है।

हमने हरियाणा को एक स्थाई सरकार दी है वहीं लोगों के मन को काम के बल पर जीता है। हमें पूरा विश्वास है कि इन चुनावों में भी जनता भारतीय जनता पार्टी का साथ देने वाली है। उनके साथ कुरुक्षेत्र से विधायक सुभाष सुधा भी मौजूद रहे। जिन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में भारी मतदान करने की अपील की।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago