प्रत्येक परिवार के लिए फायदेमंद है परिवार पहचान पत्र, जानें कैसे

अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने कहा कि परिवार पहचान पत्र प्रत्येक परिवार के लिए फायदेमंद है। भविष्य में सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिनमें बुढ़ापा पेंशन, ड्राईविंग लाईसेंस सहित सभी अन्य सरकारी लाभ की योजनाएं इसी परिवार पहचान पत्र के माध्यम से मिलेंगी। अतिरिक्त उपायुक्त गुरुवार को शाही एक्सपोर्ट प्राईवेट लिमिटेड डीएलएफ में कर्मचारियों के परिवार पहचान पत्र बनाने के कार्य का शुभारंभ कर रहे थे।

प्रत्येक परिवार के लिए फायदेमंद है परिवार पहचान पत्र, जानें कैसे

कंपनी के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने परिवार का परिवार पहचान पत्र अवश्य बनवाए। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की सुविधा के लिए कंपनी में ही पहचान पत्र बनाने के लिए यह कैंप लगाया गया है। इसके अलावा कोई भी नागरिक अपने नजदीकी सीएससी, सरल केंद्र अथवा स्कूल कैंप सेंटर पर जा कर अपना परिवार पहचान पत्र बनवा सकते हैं।

इसके अलावा www.meraparivar.haryana.gov.in पर जाकर खुद भी अपडेट कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह अपने परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बैंक खाते की डिटेल व कोई आयु प्रमाण पत्र भी साथ लेकर जाएं।

उन्होंने कहा कि इस दौरान आपरेटर आपके व आपके परिवार के सदस्यों के डाक्यूमेंट्स के माध्यम से आपके परिवार पहचान पत्र डेटाबेस को अपडेट करेंगे। आपरेटर आपके आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालेगा जिस पर आपके परिवार के मुखिया अथवा परिवार के किसी सदस्य के हस्ताक्षर करवाने के बाद आपरेटर उस आवेदन पत्र को पीपीपी पोर्टल पर अपलोड करेगा।

इसके बाद सिस्टम द्वारा आपका परिवार पहचान पत्र बनने के बाद आपको दे दिया जाएगा तथा एसएमएस के द्वारा आपके रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर भी भेज दिया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ डीएलसी अजय पाल डूडी, एएलसी जीडी कादियान भी मौजूद थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago