फिल्मी स्टाइल में लाठी डंडो के साथ कार को घेरा, उड़ा ले गए कार सहित इतने लाख रूपए.

गांव दयालपुर में तीन लोगों ने कार सवार युवकों पर हमला कर उनसे कार और ढाई लाख रुपये लूट लिए। आरोपियों ने मंगलवार देर रात वारदात को अंजाम दिया। खुद ही हमलावरों का नाम पता कर पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गांव बहादरपुर निवासी रामेश्वर ने पुलिस को बताया कि तिगांव में उसकी दुकान है। 22 तारीख को उसकी कार की चाबी खराब हो गई।

फिल्मी स्टाइल में लाठी डंडो के साथ कार को घेरा, उड़ा ले गए कार सहित इतने लाख रूपए.

कार की नई चाबी बनवाने के लिए वह गुरमीत व बादल नाम के युवक को बल्लभगढ़ से तिगांव लेकर आया था। चाबी बनवाकर वह अपनी कार से गुरमीत व बादल को उनके गांव फतेहपुर बिल्लौच छोड़ने जा रहा था। कार में दोस्त राकेश भी था।

रात करीब सवा दस बजे जैसे ही वह गांव दयालपुर खेड़ा अलमारी फैक्टरी के नजदीक पहुंचे। अचानक दो युवक अपने हाथों में लाठी डंडा लेकर कार के आगे खड़े हो गए। जैसे ही उन्होंने गाड़ी रूकवाई तब तक एक युवक और आकर खड़ा हो गया.

तीनों युवको ने मिलकर गाड़ी पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। एक युवक ने शीशा तोड़कर गाड़ी की चाबी निकाल ली और गाड़ी मे बैठे लोगो को नीचे उतार दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि गाड़ी की डिग्गी में एक काले रंग का बैग भी था जिसमें कुछ समान, ज़रूरी कागजात व लगभग ढाई लाख रुपये नकद थे।

अगले दिन बुधवार को रामेश्वर व उसके दोस्त ने मौके पर जाकर पूछताछ की तो उन्हें पता चला कि गांव दयालपुर निवासी रणजीत उर्फ चंदक, रोहित व लव ने उनकी गाड़ी छीनी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago