जनता को रास नहीं आ रहा पुलिस का नरम लहजा, सर-मैडम बोलने पर भी सुन रहे हैं खरी खोटी : मैं हूँ फरीदाबाद

नमस्कार! मैं हूँ फरीदाबाद और आज मैं स्मार्ट सिटी की आवाम को आइना दिखाने आया हूँ। कुछ दिन पहले क्षेत्र के पुलिस प्रशासन द्वारा एक फरमान निकाला गया था जो कहता है कि हर पुलिसकर्मी को अब से अपना लहज़ा नरम रखना होगा।

आम आवाम की शिकायत रहती थी कि पुलिस प्रणाली उनसे अच्छे से बात नहीं करती। चालान काटते समय क्षेत्र के पुलिसकर्मी कठोर वाणी का प्रयोग किया करते थे जिससे जनता के ज़हन में उनकी छवि खराब हो रही थी। ऐसे में पुलिस आयुक्त ने एक फरमान निकाला कि अब हर पुलिसकर्मी क्षेत्र की आवाम को सर और मैम कहकर संबोधित करेगा।

जनता को रास नहीं आ रहा पुलिस का नरम लहजा, सर-मैडम बोलने पर भी सुन रहे हैं खरी खोटी : मैं हूँ फरीदाबाद

मेरे क्षेत्र में काम करने वाले पुलिस कर्मी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि हर किसी को सम्मान दे। चालान काटते समय भी इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि हर किसी को सर और मैम कहकर संबोधित किया जाए। पर मेरी जनता की दुम सीधी नहीं हो पा रही।

पुलिसकर्मियों के नरम स्वभाव का फरीदाबाद में गलत तरीके से फायदा उठाया जा रहा है। मैं जानता हूँ कि यह कहना गलत होगा कि फरीदाबाद की आवाम पूरी तरह से पुलिस प्रशासन की नाफरमानी कर रही है।

पर कुछ असामजिक तत्व हैं जिन्होंने पुलिसकर्मियों की नाक में दम कर रखा है। न यह लोग नियमों का पालन करते हैं और न ही पुलिसकर्मियों को इज्जत बक्शते हैं जिसके वह असल हकदार हैं।

अपने क्षेत्र की ही बात करूँ तो कुछ दिन पहले एक खबर आई थी कि कैसे मेरे प्रांगण में मौजूद एक नागरिक ने पुलिसकर्मियों के साथ बदसुलूकी की थी। अगर आपको बदसुलूकी का कारण पता लगेगा तो शायद आप वजग जान कर उसका परिहास करने लगेंगे।

जब एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने एक वाहनचालक से सीट बेल्ट लगाने की गुजारिश की तो वाहन चालक पुलिसकर्मी से ही भिड़ने लगा। जब पुलिसकर्मी ने कहा कि 1000 रूपये का चालान कटेगा तो उस वाहन चालक ने चालान कटवा लिया।

पर कुछ समय बाद वह व्यक्ति पुनः पुलिसकर्मी के पास वापस आया और काटे हुए चालान के पैसे वापस मांगने लगा। पर सोचने वाली बात यह है कि जब पुलिस ने नरम लहजा अपनाया हुआ है तो क्षेत्र की जनता क्यों बिगड़ रही है। जरूरत है यह समझने की क्षेत्र की जो जनता की निरंतर रूप से सेवा कर रहा है उसका सम्मान करना अनिवार्य है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago