Categories: FaridabadGovernment

स्वछता सर्वेक्षण2021 की तैयारी हुई शुरू,घर घर जाकर चलाया गया अभियान

जिला प्रशासन एवं नगरपालिका के द्वारा  स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की तैयारी व शहर को साफ, स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए सघन साफ सफाई अभियान निरन्तर जारी है। नगरपालिका के अमले द्वारा  डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, वार्डो में स्वच्छता दल द्वारा सघन साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण जनजागरूकता आदि कार्य  तत्परता पूर्वक किए जा रहे हैं।

स्वछता सर्वेक्षण2021 की तैयारी हुई शुरू,घर घर जाकर चलाया गया अभियान

कलेक्टर श्री धनंजय सिंह के निर्देशानुसार   नोडल अधिकारियों द्वारा स्वच्छता अभियान की नियमित  मॉनिटरिंग एवं  स्वच्छता गतिविधियों के सुचारू रूप से संचालन का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को  नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी  के मार्गदर्शन में ग्वालटोली रेलवे स्टेशन से एसपीएम  गेट क्रमांक 1  तक सघन साफ सफाई अभियान चलाया गया जिसमें खाली प्लाटों पर से  कचरा हटाया गया, कॉलोनी की सफाई कार्य,  घरों में एवं दुकानों के सामने  गीले एवं सूखे कचरे के लिए दो अलग अलग रखने, कचरे को स्वच्छता वाहन में डालने के लिए समझाइश दी गई ।

साथ ही  नागरिक एवं व्यवसाय क्षेत्रों में खुले में सड़क, नाली व खाली प्लाटों पर कचरा डालने ,सार्वजनिक जगह पर थूकने ,खुले में शौच  करने ,पॉलीथिन का उपयोग पर जुर्माने की सूचना मुनादी द्वारा दी गई।


12 लोगो पर 3700 रुपए का स्पोटफाइन
 स्वच्छता दल द्वारा  निर्माण एवं विध्वंस से निकलने वाले कचरे व सड़क एवं खाली प्लाटों पर गंदगी करने वालो के विरूद्ध जुर्माने की कार्रवाई की गई। 12 लोगों पर 3700 रुपए का स्पॉट फाइन लगाया गया।


मुख्य नगरपालिका अधिकारी  सुश्री माधुरी शर्मा ने  बताया  कि शहर में सभी वार्डों में सघन साफ सफाई अभियान निरंतर जारी रहेगा। अभियान में निर्माण एवं विध्वंस का कचरा सड़क, नालियों में डालने वालों पर नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। स्वच्छता नोडल उपयंत्री प्रतिमा बेलिया ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों से निकलने वाले कचरे को स्वच्छता वाहनों में ही डालें। गीले कचरे से घर पर जैविक खाद का निर्माण करें एवं 4R सिद्धांत का पालन करें।

अभियान में सीएमओ माधुरी शर्मा स्वच्छता नोडल उपयंत्री प्रतिमा बेलिया,स्वास्थ्य अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, उपयंत्री महेंद्र सिंह तोमर, विष्णु यादव ,योगेश सोनी एवं नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago