Categories: Politics

राजनीति से हटकर किसानों के साथ खड़े हैं,अपनी खेती खुद करता हूं, पहले किसान हूं: अभय चौटाला

इनेला नेता अभय सिंह चौटाला ने दिल्ली सीमा पर चल रहे किसानों के आंदोलन के बीच खुद को गोली मारकर शहीद होने वाले संत बाबा राम सिंह को सिंघड़ा गांव स्थित गुरुद्वारा में श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।

संत राम सिंह ने बीते दिनों किसान आंदोलन के दौरान किसानों की मौजूदा हालात से दुखी होकर सिंघु बॉर्डर पर आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद इनेलो नेता घरोंडा टोल टैक्स पर किसानों के साथ धरने पर बैठे।

राजनीति से हटकर किसानों के साथ खड़े हैं,अपनी खेती खुद करता हूं, पहले किसान हूं: अभय चौटाला

घरोंडा टोल टैक्स पर आंदोलन कर रहे किसानों को संबोधित करते हुए इनेलो नेता ने कहा कि वो अपनी खेती खुद करते हैं इसलिए आज यहां एक किसान की हैसियत से केंद्र द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर किसान आंदोलन को समर्थन देने आए हैं।

उन्होंने कहा कि हम राजनीति से हटकर किसानों के साथ हैं और इनेलो के हजारों कार्यकर्ता पहले दिन से ही इस आंदोलन का हिस्सा बने हुए हैं जो दिन-रात विपरीत परिस्थितियों के बावजूद इस भीषण ठण्ड में धरने पर डटे हुए हैं।

इधर, इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला से विचारविमर्श करके कृष्ण मलिक एडवोकेट को सोनीपत का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र छिकारा के खिलाफ पार्टी विरोधी कार्य करने की शिकायतें आ रही थी तथा बार-बार चेतावनी देने के बावजूद पार्टी विरोधी कार्य करने के कारण पार्टी से बाहर निकाल दिया था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago