किसानों के समर्थन में उतरे छात्र संगठन, कहा रोटी डिजिटल इंडिया नहीं किसान देंगे

इन दिनों किसान अपने हक़ की लड़ाई लड़ रहे हैं जहाँ लगभग एक महीने से सरकार और किसानों के बीच गतिरोध की स्थिति बनी हुई है। किसानों का मानना है कि सरकार द्वारा प्रस्तावित कृषि कानूनों से उनको कोई लाभ नहीं होगा। इतना ही नहीं, सरकार द्वारा संशोधन के प्रस्वात भी किसान संगठनों ने ठुकराते हुए अपना रुख साफ़ किया कि कानूनों में संशोधन नहीं, पुरे कानून ही सरकार को वापिस लेने होंगे तभी यह किसान आंदोलन खत्म होगा।

किसानों के समर्थन में उतरे छात्र संगठन, कहा रोटी डिजिटल इंडिया नहीं किसान देंगे

किसानों की आवाज़ को और बुलंद करने के लिए देश-विदेश के कई लोग, फिल्मी जगत के सितारे और छात्र संगठन भी सामने आये हैं। किसान आंदोलन के समर्थन में नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने जोरदार प्रदर्शन किया। जहाँ सरकार “डिजिटल इंडिया” की मुहीम पर ध्यान दे रही हैं वहाँ छात्र संगठनों का कहना है कि मोदी सरकार को किसानों से कोई सहानुभूति नहीं है और सरकार तानाशाही पर उतर आई है, यह बर्दाश्त नहीं की जाएगा।

किसानों के समर्थन में पोस्टर और बैनर के साथ जिला एनएसयूआई विंग ने विकास फागना के नेतृत्व में रोष प्रकट कर डिजिटल इंडिया से ज्यादा महत्वपूर्ण अन्नदाता को बताया। विकास फागना सहित अन्य छात्रों ने भी किसान को देश का अन्नदाता बताया और कहा कि किसानों की प्रगति से ही देश में विकास संभव है।

इस मौके पर कुछ छात्र मौजूद रहे जिनके नाम हैं – दिपक राजपूत, अंकित शर्मा, जय शर्मा, अतुल राजपूत, श्याम शर्मा, अंकित, गोलू, मोहित, विशाल, अक्षय, साहिल, सोनू, लोकेश। इनके साथ कई अन्य भी छात्र मौजूद रहे और सभी का यही कहना था कि जितना जल्दी हो सके सरकार किसानों की समस्या का समाधान ढूंढे। उसी में देश का और सरकार का हित है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago