क्या है शिक्षा विभाग के बड़े फैसले ?फालतू फीस नहीं ले पाएंगे ,ऑनलाइन क्लासेस की भी जानकारी मांगी ।

कोरोना ने जैसे ही भारत में दस्तक दी तो सबसे पहले स्कूल और कॉलेजेस को बंद करने के आदेश आएं क्योंकि स्कूल और कॉलेज इसमें पढ़ने वाले देश के युवा ही देश का भविष्य है। इस महामारी के दौरान स्कूल खोलने के लिए अभी समय है और ऑनलाइन पर ही एकेडमिक सत्र निर्भर है।

इसलिए शिक्षा निदेशालय प्रदेश के सभी जिलों से रिपोर्ट एकत्रित कर रहा है इसी के साथ हर जिले से ये भी रिपोर्ट ली जा रही है कि निजी विद्यालयों की फीस किसी भी तरह बढ़ी ना हो ।

इन रिपोर्ट से ये पता चलता है कि लॉक डाउन के दौरान कहीं शिक्षा पर तो प्रभाव नहीं पढ़ रहा और किस तरह बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं हर जिले को अपनी अपनी रिपोर्ट जल्द से जल्द पहुंचानी है ।

ऐसे में विभाग ने एक परफॉर्मा जारी किया है जिससे हर जिले की रिपोर्ट को देखने और जानने के बाद आगे के बड़े फैसले पढ़ाई से जुड़े हुए लिए जाएंगे।

ये भी पता चलेगा की किस के पास फोन ,लैपटॉप और कंप्यूटर है ।

ऑनलाइन शिक्षा के तहत छात्रों को पढ़ने के लिए फोन इंटरनेट लैपटॉप और कंप्यूटर की आवश्यकता अधिक होती है ऐसे में इस बात का भी डाटा दिया जाएगा कि किन-किन बच्चों तक यह सुविधाएं है। निदेशालय ने सभी जिले को यह आदेश दिए हैं कि सभी अपनी रिपोर्ट दें और अपने अपने जिले में कितनी सुविधा उपलब्ध है इस बात की पुष्टि करें ।

ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे छात्रों की जानकारी के लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से एक परफॉर्मा भी भेजा गया है । जिसमें 6 कॉलम बनाए गए हैं पहले कॉलम में क्लस्टर में छात्रों की संख्या, दूसरे में फीचर फोन या सिंपल फोन वाले छात्रों की संख्या, तीसरे कॉलम में स्मार्टफोन वाले छात्रों की संख्या, चौथे कॉलम में कंप्यूटर व लैपटॉप वाले छात्रों की संख्या, पांचवे कॉलम में टेलीविजन के साथ केवल वाले छात्रों की संख्या, छठे और आखिरी कॉलम में डीटीएच की सुविधा वाले छात्रों की संख्या भरनी होगी ।

सरकार बच्चों की शिक्षा के लिए हर मुमकिन कदम उठा रही है इसी के साथ-साथ बच्चों के माता-पिता पर भी लॉक डाउन में होने वाली परेशानी को समझते हुए भी किसी भी निजी स्कूल से फीस बढ़ाने की प्रक्रिया पर भी रोक लगाई जा रही है यह केवल 1 जिले में नहीं बल्कि पूरे हरियाणा प्रदेश में इस बात को गंभीर रूप से लिया जा रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

8 hours ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago