Categories: FaridabadPolitics

फरीदाबाद में बीजेपी मंडलों के कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण वर्ग किया गया अयोजन

आज भारतीय जनता पार्टी ज़िला फ़रीदाबाद की बडखल व एन आई टी विधानसभा के सभी 6 मंडलों में मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुआ I प्रशिक्षण वर्ग में स्वागत सत्र के साथ आज सुबह 10.30 बजे शुरुआत हुई I

पहले सत्र में ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार अजय गौड़, विधायिका सीमा त्रिखा, वरिष्ठ भाजपा नेता सोहनपाल सिंह, ज़िला महामंत्री मूलचंद मित्तल ने अलग अलग मंडलों में प्रवक्ता के तौर पर भारतीय जनता पार्टी का इतिहास एवं विकास विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया I अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण योजना के तहत फ़रीदाबाद के इन 6 मंडलों के प्रशिक्षण में सभी मंडलों के पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रमुखों, बूथ प्रमुखों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया I

फरीदाबाद में बीजेपी मंडलों के कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण वर्ग किया गया अयोजन

हर मंडल के प्रशिक्षण में 100 से ज़्यादा कार्यकर्ता प्रशिक्षण के लिए पहुँचे हैं I यह प्रशिक्षण शिविर 26 व 27 दिसम्बर यानी 2 दिन चलेगा I दो दिन चलने वाले इस प्रशिक्षण वर्ग के 8-8 सत्र होंगे जिनमें अलग अलग प्रवक्ताओं द्वारा अलग अलग विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा I

ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि यह प्रशिक्षण वर्ग जिले के 20 के 20 मंडलों में होने हैं जो कि जनवरी माह तक सभी मंडलों में संपन्न होंगें |

प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीतियों से अवगत कराना व पार्टी की नींव से लेकर अब तक के सफ़र के स्वरुप के बारे में विस्तार से बताना है | भारतीय जनता पार्टी ने पिछले 6 सालों के कार्यकाल में देश में विकास और सुशासन को एक नई दिशा दी है I इन प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा व पार्टी के कार्यों आदि की जानकारी दी जा रही है I देश सर्वोपरि है, प्रशिक्षण के माध्यम से यह भावना कार्यकर्ताओं के अंदर जगानी है I

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago