पिहोवा तीर्थ को पर्यटन हब में विकसित करने की योजना पर काम कर रही सरकार

हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि राज्य सरकार पिहोवा तीर्थ को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की योजना पर काम कर रही है। इसके तहत करोड़ों रुपए की राशि खर्च पिहोवा सरस्वती तीर्थ को विकसित किया जाएगा और पिहोवा के गांवों का शहरों की तर्ज पर विकास होगा।

पिहोवा तीर्थ को पर्यटन हब में विकसित करने की योजना पर काम कर रही सरकार


खेल मंत्री शाहबाद में आवास कार्यालय पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल से पिहोवा के विकास कार्य पर चर्चा के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे । इससे पूर्व, मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल गत देर सायं अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 में शिरकत करने के उपरांत चंडीगढ़ लौटते समय मंत्री सरदार संदीप सिंह के शाहबाद निवास पर पहुंचे।

यहां मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के साथ चाय के समय खेल मंत्री संदीप सिंह ने पिहोवा के विकास और तीर्थ नगरी को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की योजना पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने पिहोवा के गांवों व शहरों में जारी विकास कार्यों की फीडबैक रिपोर्ट भी दी। इसके अलावा खेल मंत्री ने प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाडिय़ों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर भी बातचीत की।

इसके बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में खेल मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से पिहोवा के ग्रामीण क्षेत्रों का विकास शहरों की तर्ज पर किया जाएगा और पिहोवा को सरकार की तरफ से कई बड़ी योजनाओं की सौगात मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सुशासन दिवस पर खिलाडिय़ों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी सौगात दी है।

सरकार ने प्रशासनिक तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए ई-ऑफिस जैसी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया है। इन योजनाओं का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने सुशासन दिवस पर किया है। इस मौके पर संसद श्री नायब सिंह सैनी, पिता श्री गुरचरण सिंह, भाई बिक्रमजीत सिंह, हरजिंदर कौर, आदि उपस्थित थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago