Categories: CrimeFaridabad

मिसिंग पर्सन सेल ने लौटाई परिवार की खुशियाँ, लावारिश हालात में मिला था यह बच्चा

मिसिंग पर्सन सेल सेक्टर 30 की टीम ने लावारिस हालत में मिले 8 वर्षीय बच्चे को उसके परिजनों को सौंपने का बेहतरीन कार्य किया है।

आपको बता दें कि दिनांक 25 दिसंबर रात करीब 8:00 बजे पुलिस चौकी सेक्टर 16 की टीम गश्त कर रही थी गश्त के दौरान पुलिस टीम को ओल्ड चौक के पास लावारिस हालत में एक 8 वर्षीय बच्चा रोते हुए मिला।

मिसिंग पर्सन सेल ने लौटाई परिवार की खुशियाँ, लावारिश हालात में मिला था यह बच्चा

पुलिस टीम ने बच्चे से रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह अपने मामा के घर पर रहता है और खेलने के लिए घर से बाहर आया था और रास्ता भूल गया अब वह अपने घर जाना चाहता है। 

नाम पूछने पर बच्चे ने अपना नाम हिमांशु बताया जब पुलिस टीम ने उससे उसका पता पूछा तो उसने उत्तर प्रदेश बताया।

बच्चे का पता नहीं मिलने पर पुलिस टीम ने बच्चे को मिसिंग पर्सन सेल सेक्टर 30 को सौंपा।

मिसिंग पर्सन सेल ने बच्चे का कोविड-19 टेस्ट कराया और नेगेटिव आने के उपरांत बच्चे को सीडब्ल्यूसी के माध्यम से s.o.s. आश्रम सेक्टर 29 में छोड़ा गया।

मिसिंग पर्सन टीम ने बच्चे की दोबारा काउंसलिंग की तो बच्चे ने बताया कि वह खेड़ी पुल के नजदीक रहता है।

बच्चे को गाड़ी में बैठा कर पुलिस टीम ने खेड़ी पुल के आसपास इलाके में पूछताछ की तो पता चला कि बच्चा वजीरपुर का रहने वाला है।

जो मिसिंग पर्सन टीम ने आज बच्चे को उसके मामा निवासी वजीरपुर के हवाले किया है।

बच्चे के मामा ने मिसिंग पर्सन की टीम का धन्यवाद किया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

3 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago