Categories: Faridabad

सीमा त्रिखा ने समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से बात करने का भरोसा दिया।

फरीदाबाद : आज अर्बन हेल्थ सेंटर फरीदाबाद में कार्यरत अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी बडखल विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा से मिले।


सबसे पहले इन स्वास्थ्यकर्मियों ने इस कोरोना महामारी में हरियाणा सरकार द्वारा किए गए व्यापक प्रबंध के लिए सरकार का धन्यवाद किया तथा फिर इन कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं के बारे में विधायक को अवगत कराया।


अनुबंधित कर्मचारियों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग हरियाणा के अतिरिक्त सचिव ने 8 माह पहले हरियाणा राज्य के सभी अर्बन हेल्थ सेंटर में कार्यरत अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों को एनएचएम की तर्ज पर सर्विस बायलाज का लाभ देने हेतु पत्र जारी कर अनुमति प्रदान कर दी थी तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा इस बारे घोषणा की थी। वित्त विभाग ने भी बजट के लिए सहमति दे दी थी परंतु आश्चर्य की बात यह है कि सरकार द्वारा अनुमति देने के बावजूद भी संबंधित अधिकारियों ने इन कर्मचारियों को सर्विस बायलाज का लाभ देने का पत्र जारी नहीं किया है तथा इन सभी कर्मचारियों को अभी तक सर्विस बायलाज के लाभ से वंचित रखा गया है।

हरियाणा सरकार एक ओर तो स्वास्थ्य विभाग को कोरोना योद्धा कह रही है तथा दूसरी तरफ अर्बन हेल्थ सेंटर हरियाणा में कार्यरत इन कोरोना योद्धाओं का जो आर्थिक शोषण हो रहा है उस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। अर्बन हेल्थ सेंटर फरीदाबाद में कार्यरत अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों की सरकार से अपील है कि हमें सर्विस बायलाज का लाभ देने हेतु शीघ्र कार्यवाही की जाए। विधायक सीमा त्रिखा ने इन कर्मियों की समस्याओं को ध्यान से सुनते हुए इनके समाधान के लिए मुख्यमंत्री से बात करने का भरोसा दिया।


इस मौके पर स्टाफ नर्स देवेंद्र कौर, कृष्णा, फार्मासिस्ट बलराज, अरुण, रामकुमार, पंजीकरण लिपिक एवं कंप्यूटर सहायक गोपाल व योगेश कपूर आदि उपस्थित रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago