Categories: India

जानिए आख़िर कैसे एक बकरी की मौत से कोयला कंपनी को लग गया ढाई करोड़ से ज्यादा का चूना

ओडिशा में एक सड़क हादसे में एक बकरी की मौत हो गयी। बकरी के मौत के बाद जो हुआ उसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। जी हां आप सोच सकते है कि एक बकरी की मौत के बाद एक कंपनी को करोड़ों का चूना लग सकता है। तो ये बात बिल्कुल सच है। कुछ ऐसा ही वाक्या हुआ है। दरअसल महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड की कोयला परिवहन टिपर (डंपर) की चपेट में आने से एक बकरी की मौत हो गई थी।

इस बकरी की मौत से नाराज ग्रामीणों ने इतना बड़ा आंदोलन छेड़ दिया कि एमसीएल को 2.68 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया। कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि एक कोयला परिवहन डंपर की चपेट में आने से एक बकरी की मौत हो गई थी, जिसके चलते स्थानीय लोगों ने 60 हजार रुपये के मुआवजे की मांग की।

इसी बीच कुछ लोगों ने लालचेर कोयला क्षेत्र में सोमवार सुबह 11 बजे कोयला परिवहन में काम को रोक दिया। वहीं जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ही अपराह्न 2.3० बजे ही कार्य पुन: प्रारंभ हो सका। एमसीएल ने बयान में कहा कि तीन और एक आंधे घंटे से भी अधिक समय तक काम रोके जाने से कंपनी को 1.4 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

वहीं रेलवे के माध्यम से डिस्पैच पर 1.28 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। इसमें कहा गया कि इस अभूतपूर्व ठहराव के कारण सरकार को भी 46 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। कंपनी ने स्थानीय पुलिस में अवैध बाधा उत्पन्न करने को लेकर लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago